फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Ashwin came out to open with Yashasvi Jaiswal in place of Jos Buttler, Sanju Samson told reason

IPL 2023: बटलर की जगह यशस्वी के साथ ओपनिंग करने उतरे रविचंद्रन अश्विन, कप्तान सैमसन ने बताई वजह, जानें

Thu, 06 Apr 2023 01:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Apr 2023 01:29 PM IST
सार

राजस्थान की टीम में एक और ओपनर देवदत्त पडिक्कल के रूप में मौजूद था, लेकिन कप्तान सैमसन ने अश्विन को तरजीह दी। अश्विन को पडिक्कल से आगे भेजने के फैसले पर आरआर कप्तान ने वजह भी बताई।

विज्ञापन
IPL 2023: Ashwin came out to open with Yashasvi Jaiswal in place of Jos Buttler, Sanju Samson told reason
अश्विन और यशस्वी ओपनिंग के लिए उतरे - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने बुधवार को खुलासा किया कि गुवाहाटी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से हार के दौरान जोस बटलर ने उनके लिए पारी की शुरुआत क्यों नहीं की। 198 के लक्ष्य का पीछा करते हुए अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने यशस्वी जायसवाल के साथ फ्रेंचाइजी के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत की। हालांकि, पहले चार ओवरों के अंदर RR के दो विकेट 26 रन पर गिर गए थे। राजस्थान का अश्विन को ओपनिंग भेजने का दांव उलटा पड़ता दिखा। यशस्वी 11 रन और अश्विन खाता खोले बिना आउट हुए।
विज्ञापन

सैमसन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया कि फील्डिंग के दौरान बटलर को चोट लग गई थी। सैमसन ने मैच के बाद कहा- जोस पूरी तरह से फिट नहीं थे। उनकी अंगुली में टांका लगा था। हालांकि, राजस्थान की टीम में एक और ओपनर देवदत्त पडिक्कल के रूप में मौजूद था, लेकिन कप्तान सैमसन ने अश्विन को तरजीह दी।



अश्विन को पडिक्कल से आगे भेजने के फैसले पर आरआर कप्तान ने कहा- नंबर चार पर देवदत्त पडिक्कल को भेजने के पीछे की सोच यह थी कि हम जानते थे कि पंजाब के पास एक बाएं हाथ का स्पिनर (हरप्रीत बराड़) और लेग स्पिनर (राहुल चाहर) है जो बीच के ओवर में गेंदबाजी करेगा। इसलिए, हमारे लिए बाएं हाथ का बल्लेबाज होना महत्वपूर्ण था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 197 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 192 रन ही बना सकी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के धवन और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 58 गेंदों में 90 रन की साझेदारी हुई। प्रभसिमरन 34 गेंदों में सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए।

Happy Birthday Devdutt Padikkal: Top Innings of the Young Cricketer in IPL

भानुका राजपक्षे एक रन, सिकंदर रजा एक रन और शाहरुख खान 11 रन ही बना सके। जितेश शर्मा ने 16 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन की पारी खेली। धवन ने 56 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 86 रन की नाबाद पारी खेली। राजस्थान की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, अश्विन और चहल को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

193 रन के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान की शुरुआत खराब रही थी। यशस्वी जायसवाल के साथ अश्विन ओपनिंग के लिए उतरे थे। यशस्वी 11 रन और अश्विन खाता खोले बिना आउट हुए। जोस बटलर 19 रन, देवदत्त पडिक्कल 21 रन, रियान पराग 20 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान संजू सैमसन ने 25 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, आखिर में शिमरोन हेटमायर ने 18 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली।

वहीं, ध्रुव जुरेल ने 15 गेंदों में 32 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, लेकिन सैम करन ने सिर्फ 10 रन खर्च किए। हालांकि, यह राजस्थान को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। पंजाब की ओर से नाथन एलिस ने चार और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed