फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Why Mahendra Singh Dhoni left the captaincy of Chennai Super Kings CSK CEO told the reason

IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने क्यों छोड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी? CSK के सीईओ ने बताया कारण

Thu, 24 Mar 2022 05:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 24 Mar 2022 05:25 PM IST
सार

धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को चार बार आईपीएल में और दो बार चैंपियंस लीग टी20 में चैंपियन बनाया। इस बार आईपीएल में चेन्नई का पहला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से 26 मार्च को होगा।

विज्ञापन
IPL 2022 Why Mahendra Singh Dhoni left the captaincy of Chennai Super Kings CSK CEO told the reason
महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स के इतिहास में गुरुवार (24 मार्च) को बड़ा बदलाव देखने को मिला। उसने पहली बार पूर्णकालिक कप्तान को बदला है। दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है। फ्रेंचाइजी ने रवींद्र जडेजा को टीम का नया कप्तान बनाया है। धोनी आईपीएल के पहले सीजन टीम के कप्तान थे। उनके फैसले पर चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि धोनी हमेशा टीम के हित में फैसला लेते हैं।
विज्ञापन


सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने गुरुवार को एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि धोनी हमेशा कोई भी निर्णय लेने से पहले फ्रेंचाइजी के हितों को ध्यान में रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जडेजा के पास धोनी एक मार्गदर्शक के रूप में होंगे। यह एक अच्छे संयोजन के रूप में काम करेगा। धोनी 2008 से फ्रेंचाइजी के कप्तान थे।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथन ने कहा, "यह एक निर्णय है जो उसने सीएसके के सर्वोत्तम हित को देखते हुए लिया गया है। धोनी जो कुछ भी करते हैं, वह सीएसके के हितों को ध्यान में रखते हैं। वह जो भी निर्णय लेते हैं उससे हम खुश हैं। वह रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंप रहे हैं। वे टीम के साथ खेलेंगे इसलिए दोनों के बीच बेहतर तालमेल होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जडेजा को सीएसके का कप्तान बनाए जाने के बारे में बात करते हुए काशी विश्वनाथ ने कहा, "रवींद्र जडेजा शायद इस समय सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। वह टीम के साथ रहे हैं और टीम की संस्कृति को जानते हैं। वह कमान संभालने में सक्षम हैं।" रवींद्र जडेजा 2012 से फ्रेंचाइजी के साथ हैं। वे आईपीएल में 200 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में जडेजा के पास अनुभव की कमी नहीं हैं। धोनी के रहते हुए वे कप्तानी को निखार सकते हैं।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स 2020 को छोड़कर हर बार प्लेऑफ में पहुंची। उन्होंने 204 मैचों में चेन्नई की कप्तानी की और 121 में जीते। 82 मुकाबलों में हार मिली। एक मैच में नतीजा नहीं निकला। उन्होंने टीम को चार बार आईपीएल में और दो बार चैंपियंस लीग टी20 में चैंपियन बनाया। इस बार आईपीएल में चेन्नई का पहला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से 26 मार्च को होगा।


चेन्नई सुपरकिंग्स टीम: रवींद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, दीपक चाहर, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, महीश तीक्ष्णा, राजवर्धन हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, सुभ्रांसु सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत, एन जगदीशन, क्रिस जॉर्डन, के भगत वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed