फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 What did Ravindra Jadeja say on being selected as the captain of Chennai Super Kings CSK shared the video

IPL 2022: चेन्नई सुपरकिंग्स का कप्तान चुने जाने पर रवींद्र जडेजा ने क्या कहा? CSK ने शेयर किया वीडियो

Thu, 24 Mar 2022 06:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 24 Mar 2022 06:42 PM IST
सार

आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च को हो रही है। उद्घाटन मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के कप्तान नए होंगे। कोलकाता ने श्रेयस अय्यर को इस बार कप्तान बनाया है।

विज्ञापन
IPL 2022 What did Ravindra Jadeja say on being selected as the captain of Chennai Super Kings CSK shared the video
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपरकिंग्स का नया कप्तान बनाया गया। गुरुवार (24 मार्च) को दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का एलान किया। उनके स्थान पर जडेजा को टीम की कमान मिली है। धोनी आईपीएल के पहले सीजन से फ्रेंचाइजी के कप्तान थे। कप्तान बनाए जाने के बाद जडेजा ने कहा है कि उनके ऊपर एक महान खिलाड़ी के स्थान को भरने की चुनौती है।
विज्ञापन


धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम चार बार आईपीएल में चैंपियन बनी। इसके अलावा दो बार वे चैंपियंस लीग टी20 जीतने में कामयाब हुए थे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोशल मीडिया पर जडेजा का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कप्तान बनाए जाने के बाद जडेजा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। जडेजा ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन अभी यह सोच रहा हूं कि एक बहुत बड़े खिलाड़ी के जूते में पैर रखना है।"
विज्ञापन


जडेजा ने वीडियो में आगे कहा, "माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए एक विरासत खड़ी की है। मुझे उसे आगे लेकर का मौका मिल रहा है। मुझे ज्यादा कुछ चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे अभी भी हमारी टीम के साथ हैं। मेरे पास जो भी सवाल होंगे उसे मैं उनसे जाकर पूछूंगा। इसलिए मुझे इस बात को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन




आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च को हो रही है। उद्घाटन मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के कप्तान नए होंगे। कोलकाता ने श्रेयस अय्यर को इस बार कप्तान बनाया है। जडेजा के पास सीनियर लेवल पर कप्तानी करने का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान सफलतपूर्वक की है।


चेन्नई सुपरकिंग्स टीम: रवींद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, दीपक चाहर, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, महीश तीक्ष्णा, राजवर्धन हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, सुभ्रांसु सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत, एन जगदीशन, क्रिस जॉर्डन, के भगत वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed