फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Virat Kohli and MS Dhoni share heartwarming hug on eve of opening match between CSK and KKR

IPL 2022: लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिले विराट-धोनी, पहली बार बतौर खिलाड़ी खेलेंगे दोनों दिग्गज, सामने आई तस्वीरें

Sat, 26 Mar 2022 09:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Mar 2022 09:52 AM IST
सार

आईपीएल का 15वां सीजन आज से मुंबई में शुरू हो रहा है। इस बार की लीग में दो स्टार कप्तान बतौर खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली दोनों ही अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
IPL 2022: Virat Kohli and MS Dhoni share heartwarming hug on eve of opening match between CSK and KKR
विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : twitter@RCBTweets

विस्तार

आईपीएल का 15वां सीजन आज से मुंबई में शुरू हो रहा है। इस बार की लीग में दो स्टार कप्तान बतौर खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली दोनों ही अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ चुके हैं। पिछले सीजन में आखिरी बार धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की तो वहीं विराट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी की थी। विराट ने पिछले सीजन ही कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया था जबकि धोनी ने गुरुवार को यह फैसला किया। अब दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से बतौर खिलाड़ी खेलेंगे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दोनों दिग्गज बतौर खिलाड़ी पहली बार एक-दूसरे से मिले। नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान विराट अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के पास पहुंचे और उनके गले मिले। दोनों के बीच काफी समय तक बातचीत हुई। लंबे समय तक साथ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। दोनों हमेशा आईपीएल के दौरान मौका देखकर एक-दूसरे से मिलते रहे हैं। पिछले सीजन में भी विराट और माही के बीच अच्छी बातचीत हुई थी। लेकिन तब दोनों अपनी-अपनी टीमों के कप्तान थे और अब एक खिलाड़ी। 
विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भारतीय दिग्गजों की साथ की तस्वीर साझा की। तस्वीर में विराट और धोनी एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। आरसीबी ने इसके कैप्शन में लिखा, 'अभ्यास के दौरान सिर्फ दो दिग्गज'।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


विराट हमेशा से धोनी को अपना प्रेरणास्रोत मानते रहे। दोनों के बीच हमेशा से एक अच्छा संबंध रहा है और आईपीएल में भी कई बार इसकी झलक देखने को मिली है। दिलचस्प यह है कि लंबे समय तक अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के कप्तान रहे धोनी और विराट में माही ने चार बार ख़िताब जीते लेकिन कोहली एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाए। 



इस बार के आईपीएल में अब दोनों बतौर खिलाड़ी खेलेंगे तो ऐसे में चेन्नई की कमान रविंद्र जडेजा और बैंगलोर की कप्तानी फाफ डुप्लेसिस के हाथों में रहेगी। सीएसके और आरसीबी इस सीजन में पहली बार 12 अप्रैल को डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed