फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 these cricketers to miss opening matches of tournament including David warner, pat Cummins and ben stokes

IPL 2022: आईपीएल के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे ये बड़े खिलाड़ी, मैक्सवेल से लेकर वार्नर तक देखिए पूरी लिस्ट

Tue, 01 Mar 2022 10:57 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 01 Mar 2022 10:57 AM IST
सार

आईपीएल 2022 के शुरुआती मैचों में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कई अहम खिलाड़ी नहीं नजर आएंगे। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बड़े खिलाड़ी भी आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं।  

विज्ञापन
IPL 2022 these cricketers to miss opening matches of tournament including David warner, pat Cummins and ben stokes
कगिसो रबाडा, डेविड वार्नर, पैट कमिंस और जानी बेयरस्टो आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 की तारीखों का एलान हो चुका है। यह टूर्नामेंट 26 मार्च से 29 मई के बीच खेला जाएगा। हालांकि, कई बड़े खिलाड़ी शुरुआती मैचों में इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। इसमें डेविड वार्नर, पैट कमिंस और जॉनी बेयरस्टो जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी मार्च के आखिरी सप्ताह और अप्रैल की शुरुआत में अपने देश के लिए खेलेंगे। इस वजह से आईपीएल में शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी-20 मैच खेलेंगे। इस वजह से लगभग 12 अप्रैल से अपनी आईपीएल टीमों के साथ जुड़ेंगे। ऐसे में सभी खिलाड़ी लगभग चार मैच में बाहर रह सकते हैं। 
विज्ञापन


किस देश के खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे शुरुआती मैच
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल और स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी लगभग 12 अप्रैल से आईपीएल खेल सकते हैं। वहीं इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो और मार्क वुड भी शुरुआती दो मैचों से बाहर रह सकते हैं। वेस्टइंडीज के होल्डर और जोसेप भी शुरुआती दो मैचों से बाहर रह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफ्रीकी टीम 31 मार्च से 12 अप्रैल के बीच बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा जा सकता है। ऐसा होने पर रबाडा और मार्करम जैसे खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बन पाएंगे। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक इस सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान नहीं किया है। अगर अफ्रीकी टीम में आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है तो ये खिलाड़ी आधा सीजन अपनी आईपीएल टीम से दूर रह सकते हैं। 
 
आईपीएल के शुरुआती मैचों से दूर रह सकते हैं ये बड़े खिलाड़ी
खिलाड़ी आईपीएल टीम
ग्लेन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
डेविड वार्नर दिल्ली कैपिटल्स
पैट कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स
जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
मैथ्यू वेड गुजरात टाइटंस 
मार्कस स्टोइनिस लखनऊ सुपरजायंट्स
मिशेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स 
सीन एबॉट सनराइजर्स हैदराबाद
जेसन बेहरेनडॉर्फ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
नाथन एलिस पंजाब किंग्स
जॉनी बेयरस्टो पंजाब किंग्स
मार्क वुड लखनऊ सुपरजायंट्स
जेसन होल्डर लखनऊ सुपरजायंट्स
अल्जारी जोसेप गुजरात टाइटंस
एडेन मार्करम सनराइजर्स हैदराबाद
कगिसो रबाडा पंजाब किंग्स
मार्को जैन्सन सनराइजर्स हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed