IPL 2022: गोविंदा का गाना गाकर श्रीलंका के भानुका राजपक्षे ने जीता मुश्किल चैलेंज, पंजाब के तीन खिलाड़ियों को हराया, देखें वीडियो
ऑफ द फील्ड खिलाड़ियों को तरह-तरह के फन चैलेंज भी दिए जा रहे हैं। मंगलवार को भी एक ऐसे ही फन चैलेंज का पंजाब के कुछ खिलाड़ियों ने सामना किया और आश्चर्य की बात यह रही कि इस चैलेंज को श्रीलंका के भानुका राजपक्षे ने जीता।
विस्तार
ऑफ द फील्ड खिलाड़ियों को तरह-तरह के फन चैलेंज भी दिए जा रहे हैं। इन्हें होस्ट टीम से जुड़ीं शशि कर रही हैं। मंगलवार को भी एक ऐसे ही फन चैलेंज का पंजाब के कुछ खिलाड़ियों ने सामना किया और आश्चर्य की बात यह रही कि इस चैलेंज को श्रीलंका के भानुका राजपक्षे ने जीता। पंजाब किंग्स ने इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर शेयर किया है।
राहुल चाहर चैलेंज को स्वीकार करते हुए
लेग स्पिनर राहुल चाहर का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा और उन्होंने 'मैं तो रस्ते से जा रहा था' गाना गाते हुए 36 बार गेंद को बल्ले से टच कराया। ईशान पोरेल 12 बार में ही फेल हो गए। आखिर में श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने चैलेंज को स्वीकार किया। हिंदी न आने के बावजूद उन्होंने गाने की पहली पंक्ति सीखी और इसे गाते हुए 100 बार यह कारनामा किया। यह देखकर बाकी सभी हैरान रह गए।
Bat ke saath saath, ball ke sang sang, Oh Sher tussi chal! 🎶
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 10, 2022
📹 | Another day, another awesome challenge brought to you by Shashi! First came acting, next comes singing but with a 🏏 twist 😉
Watch to find out who aces this challenge even with the twist 😎#SaddaPunjab pic.twitter.com/4C41RimUi8
When SRK meets Sanjay Dutt 🤝
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 9, 2022
📹 | #SherSquad, meet a new addition to #PBKS family 👉 Shahrukh bhai MBBS 🩺#PunjabKings #SaddaPunjab #IPL2022 #ਸਾਡਾਪੰਜਾਬ #ShahrukhKhan @shahrukh_35 pic.twitter.com/THwcWIMetn
पंजाब के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो इस सीजन शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन और राजपक्षे को छोड़कर कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका है। धवन 11 मैचों में 381 रन, लिविंगस्टोन 11 मैचों में 315 रन और राजपक्षे सात मैचों में 201 रन बना चुके हैं। कप्तान मयंक का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है। वह 10 मैचों में 176 रन ही बना सके हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 मैचों में 18 विकेट झटके हैं।