फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022, SRH vs GT: Sunrisers Hyderabad defeated Gujarat Titans by 8 wickets to clinch second victory

SRH vs GT: हैदराबाद ने लगातार दूसरी जीत हासिल की, गुजरात को आठ विकेट से हराया, विलियम्सन ने लगाया अर्धशतक

Mon, 11 Apr 2022 11:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 11 Apr 2022 11:54 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हराया। हैदराबाद की यह सीजन की लगातार दूसरी जीत है जबकि गुजरात को पहली हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2022 के 21वें मुकाबले में हैदराबाद ने गुजरात के 163 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

विज्ञापन
IPL 2022, SRH vs GT: Sunrisers Hyderabad defeated Gujarat Titans by 8 wickets to clinch second victory
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हराया। हैदराबाद की यह सीजन की लगातार दूसरी जीत है जबकि गुजरात को पहली हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के 21वें मुकाबले में हैदराबाद ने गुजरात के 163 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। हैदराबाद की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 57 और अभिषेक शर्मा ने 42 रन बनाए। वहीं निकोलस पूरन 18 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे। 

विज्ञापन



जीत के बाद गुजरात के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते पूरन-मारक्रम (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

गुजरात के 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत थोड़ी धीमी हुई लेकिन बाद में अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। अभिषेक 32 गेंदों में 42 रन बनाकर राशिद की गेंद पर आउट हुए। हालांकि दूसरे छोर से केन विलियमसन टिके रहे और 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 17वें ओवर में 46 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद निकोलस पूरन और एडेन मारक्रम ने मिलकर 14 गेंदों में 39 रनों की अटूट और मैच जिताऊ साझेदरी की। इनकी साझेदारी की बदौलत हैदराबाद ने पांच गेंदें शेष रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन



निकोलस पूरन और एडेन मारक्रम की अटूट और मैच जिताऊ साझेदरी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा है। गुजरात के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन पारी खेली। वह 42 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनके आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक रहा। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन ने दो-दो विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विकेट लेने के बाद जश्न मनाते टी नटराजन (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

गुजरात की शुरुआत खराब रही। शुभमन गिल सात रन बनाकर आउट हुए। भुवनेश्वर की गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने एक हाथ से डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका। वहीं, युवा साई सुदर्शन नौ गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। मैथ्यू वेड भी कुछ खास नहीं कर सके। वह 19 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। डेविड मिलर ने कप्तान हार्दिक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई। मिलर 12 रन बनाकर आउट हुए।  हार्दिक ने इसके बाद अभिनव मनोहर के साथ पांचवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी निभाई। मनोहर 21 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैच में दो-दो जीवनदान मिला। एक बार एडेन मार्करम और एक बार राहुल त्रिपाठी ने उनका आसान कैच छोड़ा। अपनी पारी में मनोहर ने पांच चौके और एक छक्का लगाया। इस बीच कप्तान हार्दिक ने अर्धशतक लगाया।



अर्धशतकीय पारी के बाद हार्दिक पांड्या और अभिनव मनोहर (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

आखिरी ओवर में राहुल तेवतिया चार गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पारी की आखिरी गेंद पर नटराजन ने राशिद खान (0) को शानदार यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। हार्दिक 50 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, उन्होंने 13वें ओवर के बाद एक भी चौका नहीं लगाया। आखिरी पांच ओवर में गुजरात ने तीन विकेट गंवाकर 44 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर और नटराजन ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, मार्को यानसेन और उमरान मलिक को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed