फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Shah Rukh Khan Tweeted After Kolkata Knight Riders Heartbreatking Loss against Rajasthan Royals

IPL 2022: कोलकाता की टीम हारी, पर शाहरुख खान ने जीत लिया दिल, केकेआर के लिए कही ये बात, इन खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Tue, 19 Apr 2022 02:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Apr 2022 02:19 PM IST
सार

शाहरुख ने मैकुलम के जिस पारी की बात की, वह उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेली थी। उस मैच में मैकुलम ने 158 रन बनाए थे।

विज्ञापन
IPL 2022: Shah Rukh Khan Tweeted After Kolkata Knight Riders Heartbreatking Loss against Rajasthan Royals
शाहरुख खान - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को सात रन से करीबी हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद पोस्ट मैच शो में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर बेहद निराश दिखे। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनकी टीम यह मैच नहीं जीत सकी। दरअसल, एक वक्त कोलकाता ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी। आखिरी चार ओवर में टीम को 40 रन चाहिए थे और उसके छह विकेट बचे थे। 
विज्ञापन


इसके बाद चहल ने हैट्रिक विकेट निकालकर मैच पलट दिया। हालांकि, केकेआर की टीम के सह-मालिक और एक्टर शाहरुख खान  ने टीम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने ट्विटर पर टीम की तारीफ करते हुए कहा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। इसके साथ ही शाहरुख ने कुछ खिलाड़ियों की भी तारीफ की। शाहरुख ने कहा कि इस हार से टीम को निराश होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

शाहरुख ने ट्वीट में लिखा- अच्छा खेला लड़कों। श्रेयस अय्यर, एरॉन फिंच, उमेश यादव ने टीम के लिए अंत तक लड़ाई की और शानदार प्रयास किया। सुनील नरेन को 150वें आईपीएल मैच के लिए बधाई। कोच ब्रैंडन मैकुलम को 158 रन की शानदार पारी के 15 साल पूरे होने पर बधाई। मुझे पता है कि हम हार गए, लेकिन अगर हमें हारना ही तो इसी तरह लड़कर हारना है। यही एकमात्र तरीका है। अपना सिर हमेशा ऊंचा रखो।
शाहरुख ने मैकुलम के जिस पारी की बात की, वह उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेली थी। मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 217 रन बनाए। 

जोस बटलर ने 103 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में कोलकाता की टीम 19.4 ओवर में 210 रन पर सिमट गई। चहल की हैट्रिक ने पासा पलट दिया। वहीं, केकेआर के कप्तान श्रेयस ने 51 गेंदों पर 85 रन और एरॉन फिंच ने 28 गेंदों पर 58 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। कोलकाता अब 23 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed