फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 RCB vs MI Playing XI Match 18 Player Availability and Team News Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians possible playing-11

RCB vs MI Playing XI: मुंबई और आरसीबी की टीम में बदलाव तय, ग्लेन मैक्सवेल की होगी वापसी, जानें संभावित प्लेइंग-11

Fri, 08 Apr 2022 10:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Apr 2022 10:07 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर दिखेंगे। रोहित मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं, लेकिन विराट बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं। दोनों टीमें इस मुकाबले में कई बदलाव के साथ उतर सकती है।

विज्ञापन
IPL 2022 RCB vs MI Playing XI Match 18 Player Availability and Team News Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians possible playing-11
रोहित शर्मा और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर दिखेंगे। रोहित मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं, लेकिन विराट बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं। दोनों टीमें इस मुकाबले में कई बदलाव के साथ उतर सकती है। मुंबई की टीम में रिले मेरेडिथ खेलते नजर आ सकते हैं तो आरसीबी की टीम में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी तय है।
विज्ञापन


मुंबई को सीजन में पहली जीत की तलाश है। उसे पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स, दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स और तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हार मिली थी। आरसीबी की बात करें तो पंजाब किंग्स ने उसे पहले मैच में हराया था। इसके बाद उसने कोलकाता को हराया। तीसरे मैच में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल की थी। अब फाफ डुप्लेसिस की टीम जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी।
विज्ञापन


मुंबई की टीम इस सीजन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संघर्ष करती हुई नजर आई है। बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों ने निराश किया है। रोहित शर्मा गेंदबाजी में बदलाव के साथ उतर सकते हैं। डैनियल सैम्स का बाहर जाना तय माना जा रहा है। उनके स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ही रिले मेरेडिथ को पहली बार मुंबई के लिए खेलने का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरेडिथ पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की टीम में थे। सैम्स को पिछले मैच में पैट कमिंस ने 35 रन जड़े थे। रोहित शर्मा पहले तीन मैचों में फेल होने वाले बासिल थंपी को बाहर कर सकते हैं। उनके स्थान पर अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को मौका दे सकते हैं। गेंदबाजी के अलावा रोहित बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे।

आरसीबी की बात करें तो ग्लेन मैक्सवेल की वापसी तय है। उनके आने से टीम का मध्यक्रम और ज्यादा मजबूत हो जाएगा। मैक्सवेल की वापसी पर शेरफेन रदरफोर्ड को बाहर जाना पड़ेगा। अन्य विदेशी खिलाड़ियों में कप्तान फाफ डुप्लेसिस के अलावा वनिंदु हसरंगा और डेविड विली टीम में रहेंगे। जोश हेजलवुड अभी खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग-11
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, डेविड विली, हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।


मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, रिले मेरेडिथ/डैनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थंपी/जयदेव उनादकट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed