फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Ravindra Jadeja has handed over the CSK captaincy back to MS Dhoni

Dhoni Back As Captain: छह हार के बाद रवींद्र जडेजा ने छोड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी, महेंद्र सिंह धोनी फिर होंगे कप्तान

Sat, 30 Apr 2022 08:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 30 Apr 2022 08:26 PM IST
सार

धोनी बतौर कप्तान रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में उतरेंगे। उन्होंने आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले कप्तानी से हटने का फैसला किया था। धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Ravindra Jadeja has handed over the CSK captaincy back to MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रवींद्र जडेजा ने शनिवार (30 अप्रैल) को अपना पद छोड़ दिया है। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले कप्तानी छोड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी फिर से टीम की कमान संभालेंगे। जडेजा कप्तानी का दबाव नहीं झेल पाए। उन्होंने खेल पर ध्यान देने के लिए धोनी को फिर से कप्तानी सौंप दी। चेन्नई की टीम मौजूदा सीजन में अब तक सिर्फ दो मैचों में जीती है। टीम आठ मुकाबलों में छह हार के साथ नौवें स्थान पर है।
विज्ञापन


धोनी बतौर कप्तान रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में उतरेंगे। उन्होंने आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले कप्तानी से हटने का फैसला किया था। धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता। धोनी की अगुआई में चेन्नई ने 121 मैच जीते।
विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स ने क्या कहा?
चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने बयान में कहा- जडेजा ने खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी से हटने का फैसला किया है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से फिर कप्तानी करने का अनुरोध किया है। धोनी ने टीम के हित में इसे स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जडेजा का इस सीजन में प्रदर्शन
जडेजा ने मौजूदा सीजन में 92 गेंदों का सामना किया है और 112 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 121.7 का रहा है। गेंदबाजी में भी जडेजा कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 8.19 की इकॉनमी रेट से पांच विकेट लिए।


आईपीएल 2022 में चेन्नई का प्रदर्शन
खिलाफ नतीजा
कोलकाता नाइटराइडर्स हार
लखनऊ सुपर जाएंट्स हार
पंजाब किंग्स हार
सनराइजर्स हैदराबाद हार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जीत
गुजरात टाइटंस हार
मुंबई इंडियंस जीत
पंजाब किंग्स हार

जडेजा 16 और धोनी 12 करोड़ में हुए थे रिटेन
चेन्नई ने इस बार आईपीएल नीलामी से पहले धोनी-जडेजा समेत चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में सबसे अधिक पैसे के साथ रिटेन किया था। लेकिन धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया गया। इससे बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। फिर जडेजा कप्तान भी बने, लेकिन दबाव को नहीं झेल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed