फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Rahul Tewatia achieved a special achievement joined MS Dhoni and Mitchell Marsh club

IPL 2022: राहुल तेवतिया ने हासिल की खास उपलब्धि, महेंद्र सिंह धोनी और मिशेल मार्श के क्लब में हुए शामिल

Sat, 09 Apr 2022 04:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 09 Apr 2022 04:11 PM IST
सार

टी20 क्रिकेट में अब तक सिर्फ चार मौकों पर आखिरी दो गेंदों पर 12 रन बनाकर किसी टीम ने जीत हासिल की है। राहुल तेवतिया ने तीन गेंद पर नाबाद 13 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए।

विज्ञापन
IPL 2022 Rahul Tewatia achieved a special achievement joined MS Dhoni and Mitchell Marsh club
राहुल तेवतिया और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

राहुल तेवतिया ने शुक्रवार (आठ अप्रैल) को पंजाब किंग्स के खिलाफ अंतिम दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस को रोमांचक जीत दिलाई। गुजरात ने सीजन में तीसरी जीत हासिल की। टी20 क्रिकेट में अब तक सिर्फ चार मौकों पर आखिरी दो गेंदों पर 12 रन बनाकर किसी टीम ने जीत हासिल की है। तेवतिया ने तीन गेंद पर नाबाद 13 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए।
विज्ञापन


आईपीएल में दूसरी बार ऐसा हुआ है कि किसी बल्लेबाज ने आखिरी दो गेंद पर 12 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई हो। महेंद्र सिंह धोनी ने 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए अक्षर पटेल की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए थे। तब उनकी टीम जीती थी। इसके अलावा एसएलसी टी20 टूर्नामेंट 2019 और चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट 2014 में भी आखिरी दो गेंदों पर 12 रन बनाकर टीम जीती है।
विज्ञापन


चैंपियंस लीग टी20 की बात करें तो मिशेल मार्श ने रॉबर्ट फिरलिंक की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े थे। मार्श ने पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से खेलते हुए डॉलफिन्स के खिलाफ ऐसा किया था। तब पहली बार टी20 क्रिकेट में किसी टीम ने आखिरी दो गेंदों पर 12 रन बनाकर मैच अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल के इस सीजन में लगातार चौथी बार किसी मैच का समापन छक्के के साथ हुआ है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल ने राजस्थान के खिलाफ छक्का लगाकर मैच का समाप्त किया। उनके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के पैट कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ और लखनऊ सुपर जाएंट्स के आयुष बदोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छक्के से मैच का समापन किया।


मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन बनाए। उसके लिए लियाम लिविंगस्टोन ने 27 गेंद पर 64 रन बनाए। 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 190 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 59 गेंदों पर 96 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed