फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Punjab Kings may take a big decision before Mega Auction, no player is likely to be retained

रिपोर्ट: पंजाब किंग्स रिलीज कर सकता है अपने सभी प्लेयर्स, किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करने के मूड में नहीं है फ्रेंचाइजी

Sun, 28 Nov 2021 11:55 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 28 Nov 2021 11:55 AM IST
सार

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी बड़ा फैसला ले सकती है। वह किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करने के पक्ष में नहीं है। इस साल आईपीएल में पंजाब किंग्स ने प्रदर्शन किया और टीम अंकतालिका में छठे नंबर पर रही। 

विज्ञापन
IPL 2022 Punjab Kings may take a big decision before Mega Auction, no player is likely to be retained
किंग्स पंजाब - फोटो : Twitter@punjabkingsipl

विस्तार

डियन प्रीमियर लीग 2021 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। यही वजह रही कि केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम प्ले ऑफ में पहुंचने में विफल रही। अगले कुछ महीनों में आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी।. इस मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स की टीम बड़ा फैसला ले सकती है। ऐसा कहा है जा है कि पंजाब किसी भी खिलाड़ी को रिटेन नहीं करेगा। यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है। अगर ऐसा हुआ तो पंजाब किंग्स 90 करोड़ की धनराशि के साथ ऑक्शन में उतर सकता है। जहां पंजाब किसी खिलाड़ी के रिटेन के मूड में नहीं वहीं दूसरी फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन से पहले अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन कर रही हैं। 

विज्ञापन


30 दिसंबर अंतिम तारीख

आईपीएल की सभी आठ फ्रेंचाइजी से कहा गया है कि वे रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची 30 नवंबर तक सौंप दें। आईपीएल में 2022 में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल से जड़ने जा रही हैं। वहीं, बीते दो सीजन में जिस तरह से पंजाब किंग्स ने प्रदर्शन किया है उससे कप्तान केएल राहुल संतुष्ट नही हैं। वह अब टीम के साथ रहना नहीं चाहते हैं जिसके संकेत उन्होंने पहले ही दे दिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दो नई जुड़ने वाली टीमों में से किसी एक साथ वह खेलने के इच्छुक हैं। 
विज्ञापन


अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन कर सकता है पंजाब किंग्स

टेलीग्राफ इंडिया की रिपोर्ट के अऩुसार पंजाब किंग्स कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन कर सकता है जिसमें अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई शामिल हैं। लेकिन दोनों खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर फेंचाइजी अनकैप़्ड खिलाड़ी को रिटेन करती है तो उसे चार करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वही, आईपीएल 2021 में कप्तान केएल राहुल ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 626 रन बनाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed