फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table Update Orange Cap and Purple Cap Latest List after PBKS vs LSG Match News in Hindi

IPL 2022: जीत के साथ लखनऊ तीसरे स्थान पर, ऑरेंज कैप की रेस में धवन ने हार्दिक को पछाड़ा, जानें अंक तालिका का हाल

Sat, 30 Apr 2022 01:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 01:24 PM IST
सार

पंजाब किंग्स पर जीत के साथ ही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ चुकी है। वहीं, ऑरेंज कैप की रेस में शिखर धवन ने हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Update Orange Cap and Purple Cap Latest List after PBKS vs LSG Match News in Hindi
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने छठी जीत हासिल कर ली है। यह मैच जीतने के साथ ही लखनऊ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। अब लखनऊ के पास नौ मैचों में 12 अंक हो चुके हैं और यह टीम प्लेऑफ में पहुंचने के करीब पहुंच गई है। वहीं, पंजाब को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। नौ मैचों में चार जीत और पांच हार के बाद पंजाब के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल हो गया है। अंक तालिका में सबसे ऊपर गुजरात की टीम है, राजस्थान दूसरे नंबर पर है। इन दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की राह आसान है। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौती टीम बनने के प्रबल दावेदार हैं। 
विज्ञापन


ऑरेंज कैप की रेस में शिखर धवन ने हार्दिक पांड्या को पछाड़ दिया है और तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं, पर्पल कैप की रेस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

अंक तालिका की स्थिति

अंक तालिका में गुजरात की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। गुजरात ने आठ में से सात मैच जीते हैं। राजस्थान आठ में से छह मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। पंजाब पर जीत के साथ लखनऊ की टीम तीसरे स्थान पर आ गई है। लखनऊ के पास नौ मैच में 12 अंक हैं। हैदराबाद की टीम चौथे स्ठान पर खिसक गई है। इस टीम के पास आठ मैच में 10 अंक हैं। बैंगलोर की टीम पांचवें और दिल्ली छठे स्थान पर बनी हुई है। पंजाब सातवें और कोलकाता आठवें स्थान पर है। इन दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल है। 

चेन्नई नौवें और मुंबई दसवें स्थान पर है। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी हैं। अब कोई चमत्कार ही इन्हें प्लेऑफ में पहुंचा सकता है। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 8 7 1 14 0.371
राजस्थान रॉयल्स  8 6 2 12 0.561
लखनऊ सुपर जाएंट्स 9 6 3 12 0.408
सनराइजर्स हैदराबाद 8 5 3 10 0.600
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 9 5 4 10 -0.572
दिल्ली कैपिटल्स 8 4 4 8 0.695
पंजाब किंग्स 9 4 5 8 -0.470
कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 6 6 -0.006
चेन्नई सुपर किंग्स 8 2 6 4 -0.538
मुंबई इंडियंस 8 0 8 0 -1.000
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, लोकेश राहुल दूसरे और धवन तीसरे स्थान पर हैं।  
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 8 499 71.29 159.42 116
लोकेश राहुल 9 374 53.43 143.84 103*
शिखर धवन 9 307 38.38 126.33 88*
हार्दिक पांड्या 7 305 61.00 137.38 87*
श्रेयस अय्यर  9 290 36.25 137.44 85
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल सबसे आगे हैं। उन्होंने आठ मैचों में 18 विकेट लिए हैं। वहीं, कुलदीप यादव दूसरे और उमरान मलिक तीसरे स्थान पर हैं। लखनऊ और पंजाब के मैच के बाद पर्पल कैप की सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 8 18 12.61 7.09
कुलदीप यादव 8 17 14.11 8.08
उमरान मलिक 8 15 15.93 7.96
टी नटराजन 8 15 17.40 8.41
उमेश यादव 9 14 18.71 7.27
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed