फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table Latest Update Orange Cap And Purple Cap Latest List After GT vs LSG Match IPL News Update in Hindi

IPL 2022: आईपीएल में बटलर और चहल का दबदबा जारी, गुजरात फिर से टॉप पर, जानें बाकी टीमों का हाल

Wed, 11 May 2022 01:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 May 2022 01:39 PM IST
सार

मंगलवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने लखनऊ को 62 रन से हराया। इस जीत से गुजरात ने अपना खोया हुआ शीर्ष स्थान फिर से हासिल किया।

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Latest Update Orange Cap And Purple Cap Latest List After GT vs LSG Match IPL News Update in Hindi
अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 में 57 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ एक ही टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाई है। गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मिली जीत से टीम ने शीर्ष स्थान के लिए भी अपनी दावेदारी ठोक दी है। पहले दो स्थान पर रहने वाली टीम के पास क्वालिफायर-1 के जरिये सीधे फाइनल में प्रवेश करने का विकल्प रहता है। 
विज्ञापन


मंगलवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने लखनऊ को 62 रन से हराया। इस जीत से गुजरात ने अपना खोया हुआ शीर्ष स्थान फिर से हासिल किया। लखनऊ ने कोलकाता नाइट राइडर्स को (53वें मैच) हराकर गुजरात को पदस्थ कर दिया था और पहले से दूसरे स्थान पर भेज दिया था। अब गुजरात वापस से शीर्ष पर और लखनऊ दूसरे स्थान पर लुढ़क गई है। 
विज्ञापन



साहा ने बदोनी को स्टंप आउट किया

IPL 2022 Points Table Latest Update Orange Cap And Purple Cap Latest List After GT vs LSG Match IPL News Update in Hindi
अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, लखनऊ को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बस एक जीत की जरूरत है। राजस्थान के खिलाफ 15 मई को होने वाले मैच में यह तय हो जाएगा। वहीं, राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर है। उसके 11 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक हैं। बुधवार को राजस्थान को दिल्ली के खिलाफ मैच खेलना है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम एक मैच में जीतना जरूरी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 12 मैचों में 14 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

फिलहाल प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ और राजस्थान की दावेदारी सबसे मजबूत दिख रही है। चौथे स्थान के लिए चार टीमों के बीच कड़ी टक्कर है। इसमें बैंगलोर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स शामिल है। बैंगलोर की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले दोनों मैच जीतने होंगे। 


गुजरात की टीम

वहीं, दिल्ली, हैदराबाद और पंजाब ने 11-11 मैच खेले हैं। अगर इन टीमों में से कोई भी अपने तीनों मैच जीतने में कामयाब रहती है, तो बैंगलोर की जगह खतरे में पड़ जाएगी। कोलकाता ने भी 12 मैच खेले हैं और उसे प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए अपने दोनों मैच जीतने होंगे। ऐसे में चौथे स्थान के लिए लड़ाई दिलचस्प हो चली है। चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल है। वहीं, मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)
सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। सात मई से मैच नहीं खेलने के बावजूद उनके आसपास कोई नहीं है। दूसरे स्थान पर मौजूद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल से बटलर 159 रन आगे हैं। राहुल भी शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने 11 मैचों में 459 रन बनाए हैं। बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस की टॉप तीन में एंट्री हुई है। वह, 12 मैचों में 35.36 की औसत से 389 रन बना चुके हैं। गुजरात के ओपनर शुभमन गिल भी इस सीजन कंसिस्टेंट रहे हैं। उनके 12 मैचों में 384 रन हैं।
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च
स्कोर (रन)
जोस बटलर 11 618 61.80 152.21 116
लोकेश राहुल 12 459 45.90 140.36 103*
फाफ डुप्लेसिस 12 389 35.36 132.76 96
शुभमन गिल 12 384 34.91 137.14 96
शिखर धवन 11 381 42.33 122.11 88*
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)
पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल सबसे आगे हैं। चहल ने 11 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। वहीं, बैंगलोर के मिस्ट्री स्पिनर ने पिछले मैच में पारी में पांच विकेट लिए थे। इसका फायदा उन्हें हुआ और वह पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पंजाब के तूफानी गेंदबाज कगिसो रबाडा तीसरे नंबर पर बरकरार हैं। उनके इस सीजन अब तक 10 मैचों में 18 विकेट हैं।
 
खिलाड़ी मैच विकेट इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 11 22 7.25
वनिंदु हसरंगा 12 21 7.85
कगिसो रबाडा 10 18 8.72
कुलदीप यादव 11 18 8.87
टी नटराजन 9 17 8.65
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed