फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 PBKS vs GT Playing XI Punjab Kings Mayank Agarwal can give Jonny Bairstow a chance against Gujarat Titans PBKS vs GT probable playing-11

PBKS vs GT Playing XI: मयंक अग्रवाल गुजरात के खिलाफ जॉनी बेयरस्टो को दे सकते हैं मौका, जानें संभावित प्लेइंग-11

Fri, 08 Apr 2022 11:37 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Apr 2022 11:37 AM IST
सार

गुजरात ने दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। दूसरी ओर, पंजाब का यह चौथा मुकाबला होगा। उसने तीन में से दो मैच जीते हैं और एक में उसे हार मिली है। पंजाब और गुजरात की टीमें जीत के क्रम को जारी रखने के लिए उतरेंगी।

विज्ञापन
IPL 2022 PBKS vs GT Playing XI Punjab Kings Mayank Agarwal can give Jonny Bairstow a chance against Gujarat Titans PBKS vs GT probable playing-11
मयंक अग्रवाल और हार्दिक पंड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन का 16वां मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। गुजरात ने दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। दूसरी ओर, पंजाब का यह चौथा मुकाबला होगा। उसने तीन में से दो मैच जीते हैं और एक में उसे हार मिली है। पंजाब और गुजरात की टीमें जीत के क्रम को जारी रखने के लिए उतरेंगी।
विज्ञापन


प्लेइंग इलेवन की बात करें तो गुजरात टाइटन्स खराब फॉर्म में चल रहे विजय शंकर और मैथ्यू वेड को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। वेड दो मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल सके। वहीं, शंकर न तो गेंदबाजी में चले और न ही बल्लेबाजी में कुछ कर पाए। शुभमन गिल ने पिछले मैच में शानदार पारी खेली थी। कप्तान हार्दिक पंड्या को एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। अभिनव मनोहर को अब तक ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। अब यह देखना है कि उन्हें किस क्रम पर खेलने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


गेंदबाजी की बात करें तो टीम काफी मजबूत नजर आती है। लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी और राशिद खान जैसे दिग्गज गेंदबाज टीम के पास हैं। हार्दिक पंड्या भी चोट से वापसी के बाद चार ओवर कर रहे हैं। राहुल तेवतिया, वरुण एरॉन और विजय शंकर भी विकल्प के रूप में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब किंग्स की टीम प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती है। भानुका राजपक्षे की जगह जॉनी बेयरस्टो को मौका मिल सकता है। पिछले मैच में उन्हें प्लेइंग-11 में नहीं रखा गया था। मयंक अग्रवाल और शिखर धवन से टीम को मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी। दोनों इस सीजन में अपनी प्रतिष्ठा के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। मध्यक्रम में लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान और ओडियन स्मिथ मौजूद हैं।

पंजाब की गेंदबाजी पहले से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। उसके पास अनुभवी कगिसो रबाडा के अलावा युवा तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह भी हैं। वैभव ने पिछले मैच में डेब्यू किया था। उन्होंने दो विकेट लेकर चेन्नई सुपरकिंग्स को शुरुआती झटके दिए थे। टीम में राहुल चाहर के रूप में शानदार स्पिनर हैं। राहुल विकेट लेने के अलावा रन भी कम देते हैं।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे/जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।


गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-11
मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, वरुण एरॉन, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed