फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: MS Dhoni's new driver Look before IPL, Social Media fans Reaction; Comparision with Ranveer Singh Rajinikanth| Chennai Super Kings

IPL 2022: आईपीएल से पहले धोनी का नया अवतार, ट्विटर पर फैंस बोले- रणवीर सिंह को दे रहे टक्कर

Sat, 26 Feb 2022 08:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Feb 2022 08:06 PM IST
सार

धोनी इससे पहले भी कई लुक में नजर आ चुके हैं। इससे पहले वो रॉकस्टार बने थे। वहीं, उससे पहले धोनी मोंक (साधू) अवतार में नजर आए थे। धोनी इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते दिखेंगे।

विज्ञापन
IPL 2022: MS Dhoni's new driver Look before IPL, Social Media fans Reaction; Comparision with Ranveer Singh Rajinikanth| Chennai Super Kings
धोनी का नया लुक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 की शुरुआत अगले महीने 26 मार्च से होनी है। इससे पहले से ही इसको प्रमोट करने की तैयारी शुरू हो गई है। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो स्टार स्पोर्ट्स ने शेयर की है। इसमें वह ड्राइवर की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



धोनी की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया रिएक्शन
फैंस इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- धोनी बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को किसी भी वक्त कोई भी रोल में टक्कर दे सकते हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- धोनी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक ब्रांड हैं। 


फैंस ने धोनी की तुलना रजनीकांत से की
इंस्टाग्राम पेज सीएसके फैंस ऑफिशियल ने भी इस फोटो को शेयर किया है। उन्होंन तस्वीर के जरिए बताया कि धोनी साउथ के ही दिग्गज एक्टर रजनीकांत के लुक को कॉपी किया है। इसके कैप्शन में सीएसके फैंस ऑफिशियल ने लिखा- वो सुपरस्टार्स जिन्होंने हमारा दिल जीता। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by WhistlePoduArmy® CSK Fan Club (@cskfansofficial)


धोनी पहले भी कई लुक में नजर आ चुके
धोनी इससे पहले भी कई लुक में नजर आ चुके हैं। इससे पहले वो रॉकस्टार बने थे। वहीं, उससे पहले धोनी मोंक (साधू) अवतार में नजर आए थे। धोनी इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते दिखेंगे। पिछले साल उनकी कप्तानी में सीएसके की टीम चौथी बार आईपीएल चैंपियन बनी थी। ये धोनी का आखिरी सीजन भी हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed