फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 MS Dhoni is IPL number one finisher Chennai Super Kings captain best in death overs check records

IPL 2022: धोनी आईपीएल के नंबर-1 फिनिशर, डेथ ओवरों में सबसे बेस्ट चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान, देखें रिकॉर्ड

Fri, 18 Mar 2022 08:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 18 Mar 2022 08:04 PM IST
सार

धोनी पारी की अंतिम पांच ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस मामले में उनसे न तो एबी डिविलियर्स हैं और न ही कीरोन पोलार्ड जैसे विस्फोटक बल्लेबाज। 15वें से 20 ओवर तक धोनी सर्वश्रेष्ठ हैं। इस माही अपने पुराने फॉर्म को वापस पाना चाहेंगे।

विज्ञापन
IPL 2022 MS Dhoni is IPL number one finisher Chennai Super Kings captain best in death overs check records
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए बतौर बल्लेबाज पिछले दो आईपीएल सीजन निराशाजनक रहे हैं। इस कारण आलोचक उन्हें आईपीएल से भी संन्यास लेने की सलाह देते रहे हैं। धोनी ने पिछले दो सीजन एक भी अर्धशतक नहीं लगाया। इसके बावजूद उनका खौफ खत्म नहीं हुआ है। वे आखिरी ओवरों में मैच फिनिश करने के मामले में शीर्ष पर हैं। डेथ ओवरों में धोनी के आंकड़े इसके गवाह हैं।
विज्ञापन


धोनी ने 2020 में 14 मैच में 25 की औसत से सिर्फ 200 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 116.27 का ही रहा था। तब चेन्नई की टीम पहली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद 2021 में धोनी ने और ज्यादा खराब बल्लेबाजी की। उन्होंने 16 मैच में 16.28 की औसत से 114 रन ही बनाए थे। इस दौरान स्ट्राइक रेट 106.54 का ही रहा था। हालांकि, चेन्नई की टीम 2021 में चैंपियन बनी थी। उसने चौथी बार खिताब पर कब्जा किया था।
विज्ञापन


धोनी पारी की अंतिम पांच ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस मामले में उनसे न तो एबी डिविलियर्स हैं और न ही कीरोन पोलार्ड जैसे विस्फोटक बल्लेबाज। 15वें से 20 ओवर तक धोनी सर्वश्रेष्ठ हैं। इस माही अपने पुराने फॉर्म को वापस पाना चाहेंगे। साथ ही टीम को पांचवीं बार चैंपियन बनाना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी पांच ओवरों में धोनी की बल्लेबाजी
ओवर कुल रन
15वां 442
16वां 476
17वां 572
18वां 596
19वां 599
20वां 610

15वें और 16वें ओवर धोनी ने बरसाए हैं रन
धोनी डेथ ओवर शुरू होते ही गेंदबाजों को पीटना शुरू कर देते हैं। वे 15वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 15वें ओवर में सर्वाधिक 442 रन बनाए हैं। 16वें ओवर से रनों की गति में और ज्यादा तेजी आती है। धोनी का इस ओवर में भी रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 16वें ओवर में सबसे ज्यादा 476 रन बनाए हैं। इस ओवर में धोनी के बाद सबसे ज्यादा रन एबी डिविलियर्स (447), रोहित शर्मा (336), कीरोन पोलार्ड (314) और युवराज सिंह (305) ने बनाए हैं।

17वें और 18वें ओवर में धोनी को पोलार्ड से मिल रही टक्कर
इस ओवर में धोनी सबसे आगे हैं। उन्होंने आईपीएल इतिहास में 17वें ओवर में सर्वाधिक 572 रन बनाए हैं। उनके बाद पोलार्ड (445), डिविलियर्स (386), रोहित (362) और कार्तिक (360) हैं। धोनी 18वें ओवर में भी सबसे आगे हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा 596 रन इस ओवर में बनाए हैं। धोनी के बाद पोलार्ड (433), डिविलियर्स (406), रोहित (293) और विराट कोहली (276) हैं।


19वें और 20वें ओवर में हार्दिक का भी चला है बल्ला
आखिरी दो ओवरों में भी सर्वाधिक रन धोनी के नाम हैं। उन्होंने 19वें ओवर में 599 रन बनाए हैं। इस ओवर में डिविलियर्स ने 404, पोलार्ड ने 362, रवींद्र जडेजा ने 305 और हार्दिक पंड्या ने 273 रन बनाए हैं। जहां तक 20वें की बात है तो इसमें धोनी ने 610 रन ठोके हैं। पोलार्ड के बल्ले से 378 रन निकले हैं। जडेजा ने 276, रोहित ने 248 और हार्दिक ने 233 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed