फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 MS Dhoni funny line for Dwayne Bravo fielding effort against Delhi Capitals says says Well done old man

IPL 2022: 'वेलडन ओल्ड मैन', महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में ड्वेन ब्रावो के लिए मजे

Mon, 09 May 2022 05:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Mon, 09 May 2022 05:11 PM IST
सार

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने 91 रनों की बड़ी जीत हासिल की। इस मैच के दौरान धोनी की टीम मैदान पर पूरी तरह छाई रही। खुद कप्तान ने खिलाड़ियों के साथ मजाक करने का कोई भी मौका नहीं गंवाया।

विज्ञापन
IPL 2022 MS Dhoni funny line for Dwayne Bravo fielding effort against Delhi Capitals says says Well done old man
महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार (नौ मई) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने 91 रनों की बड़ी जीत हासिल की। इस मैच के दौरान धोनी की टीम मैदान पर पूरी तरह छाई रही। खुद कप्तान ने खिलाड़ियों के साथ मजाक करने का कोई भी मौका नहीं गंवाया।
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 17वें ओवर में चेन्नई के महेश तीक्षणा गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी गेंद पर एनरिच नोर्त्जे ने कवर की ओर जोर से मारा। वहां पर ड्वेन ब्रावो खड़े थे। उन्होंने गेंद को रोक लिया। इस पर धोनी ने उनकी फील्डिंग की तारीफ की। चेन्नई के कप्तान ने स्टंप के पीछे से कहा, 'वेलडन ओल्ड मैन।' उनकी आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई।
विज्ञापन


धोनी विकेटकीपिंग के दौरान स्टंप के पीछे से कई बार कमेंट करते रहते हैं। उनके कमेंट मजेदार होते और तुरंत ही वायरल हो जाते हैं। वहीं, 38 साल के ब्रावो ने बल्लेबाजी के दौरान आखिरी ओवर में धोनी से हुई बातचीत का खुलासा किया। ब्रावो ने कहा, "वह हैट्रिक बॉल थी। मैं किसी भी तरह उन्हें (धोनी) स्ट्राइक देना चाहता था। इसके बाद मैंने उन्हें बाउंड्री लगाने के लिए कहा। दो रन लेने के लिए मना किया।''
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, धोनी ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो रन दौड़कर बनाए। पारी समाप्त होने के बाद ब्रावो ने धोनी से कहा, ''एमएस, अगली बार से जब तीन गेंद बची हो तो किसी और को दौड़ने के लिए भेजना, क्योंकि मुझे अपनी हैमस्ट्रिंग को ठीक रखनी है।'' चेन्नई ने दिल्ली को हराकर चौथी जीत हासिल की। प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें कायम हैं।


जीत के बाद ब्रावो ने ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे और गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि टीम ने एकजुट होकर पेशेवर रवैया दिखाया। इसकी शुरुआत ऋतुराज और कॉनवे ने की। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से मैच को बनाया। इसके बाद हमने गेंद से बेहतर प्रदर्शन कर मैच का अंत किया। हमें आगे के सभी मैचों में इसी तरह के रवैये की आवश्यकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed