फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 mega auction Interesting Banter between David warner and his old franchise sunrisers hyderabad on twitter

IPL 2022 Auction: मेगा ऑक्शन से पहले डेविड वॉर्नर ने ट्विटर पर लगाई सनराइजर्स हैदराबाद की क्लास, फ्रेंचाइजी ने दी प्रतिक्रिया

Tue, 28 Dec 2021 10:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 28 Dec 2021 10:31 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सत्र के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन जल्दी ही होने वाला है। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं जबकि खिलाड़ियों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। इसे लेकर फिलहाल डेविड वॉर्नर और उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार बहस हुई। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 mega auction Interesting Banter between David warner and his old franchise sunrisers hyderabad on twitter
डेविड वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सत्र के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन जल्दी ही होने वाला है। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं जबकि खिलाड़ियों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। इसे लेकर फिलहाल डेविड वॉर्नर और उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार बहस हुई। 

विज्ञापन


दरअसल ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में एक पारी और 14 रन हराकर पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली। इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और सनराइजर्स हैदराबाद के मौजूदा डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट टॉम मूडी ने ट्वीट कर ऑस्ट्रेलियाई टीम की तारीफ़ की और इंग्लैंड की कमियां गिनाईं। उनके ट्वीट पर जवाब करते हुए एक यूजर ने पूछा, 'एसआरएच के लिए एक अच्छी नीलामी होने के बारे में क्या टॉम?'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सनराइजर्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने यूजर के ट्वीट कर कहा, 'मुझे शक है।' 



वॉर्नर के इस रिट्वीट के जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक सुलझा हुआ जवाब दिया गया और वॉर्नर को एशेज जीत और उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। इसमें फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘एशेज जीतने पर बधाई डेवी। ऐसा लगता है कि आप फॉर्म में वापस आ गए हैं और टीम के साथ जीत का आनंद ले रहे हैं। दूसरी ओर, हमें उम्मीद है कि आईपीएल 2022 में आपकी नीलामी अच्छी होगी।’



गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में वॉर्नर शुरुआती कुछ मुकाबलों में फेल हुए, जिसके बाद हैदराबाद की टीम ने अपने इस कप्तान को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया। यही नहीं उन्हें पूरे सीजन में मौका नहीं दिया गया। इतना ही नहीं सनराइजर्स को चैंपियन बनाने वाले वॉर्नर को फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज़ कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed