{"_id":"62643967875e7d2ab422165d","slug":"ipl-2022-kkr-vs-gt-analysis-gujarat-titans-once-again-won-in-last-over-abhinav-manohar-and-lockie-ferguson-took-catch-and-turned-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs GT Analysis: आखिरी ओवर में एक बार फिर गुजरात टाइटंस ने मारी बाजी, मनोहर और फर्ग्यूसन ने कैच लेकर मैच पलटा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs GT Analysis: आखिरी ओवर में एक बार फिर गुजरात टाइटंस ने मारी बाजी, मनोहर और फर्ग्यूसन ने कैच लेकर मैच पलटा
Sat, 23 Apr 2022 11:20 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:20 PM IST
सार
आंद्रे रसेल ने कोलकाता के लिए आखिरी ओवर में चार विकेट लिए और 48 रन भी बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पावरप्ले में तीन विकेट गिरने के बाद ही ऐसा लगने लगा था कि कोलकाता के लिए यह मैच आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 में सबसे कमजोर टीम कही जानी वाली गुजरात टाइटंस ने एक और रोमांचक मैच को अपने नाम कर लिया। सीजन में चौथी बार टीम आखिरी ओवर में मैच जीतने में सफल रही। उसने पंजाब किंग्स के खिलाफ अंतिम गेंद, चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ एक गेंद शेष रहते और लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ दो गेंद शेष रहते मैच को जीता था।
आंद्रे रसेल ने कोलकाता के लिए आखिरी ओवर में चार विकेट लिए और 48 रन भी बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पावरप्ले में तीन विकेट गिरने के बाद ही ऐसा लगने लगा था कि कोलकाता के लिए यह मैच आसान नहीं होगा। रिंकू सिंह और रसेल ने मैच में कोलकाता की वापसी कराई, लेकिन जीत नहीं दिला सके। गुजरात को 156 रन पर रोकने के बावजूद कोलकाता की टीम 148 रन ही बना सकी। उसे लगातार चौथे मैच में हार मिली है।

राशिद खान और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
मैच में टर्निंग पॉइंट्स
37 गेंद में कोलकाता के चार विकेट गिरे: कोलकाता की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर में सैम बिलिंग्स, तीसरे ओवर में सुनील नरेन, पांचवें ओवर में नीतीश राणा और सातवें ओवर की पहली गेंद पर श्रेयस अय्यर आउट हो गए। 37 गेंद में चार विकेट गिर जाने के बाद कोलकाता की टीम बैकफुट पर आ गई।
अभिनव मनोहर का कैच: चार विकेट गिर जाने के बाद रिंकू सिंह ने वेंकटेश अय्यर के साथ टीम को पारी को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की। रिंकू ने 28 गेंद पर 35 रन बनाए। ऐसा लग रहा था कि वे लंबी पारी खेल जाएंगे तभी 13वें ओवर की पहली गेंद पर अभिनव मनोहर ने जबरदस्त कैच लिया। इस कैच ने कोलकाता को बड़ा झटका दिया। यश दयाल को सफलता मिल गई और गुजरात की टीम मैच में एक बार फिर से वापस आ गई।
आखिरी ओवर में फर्ग्यूसन का कैच: कोलकाता को जीत के लिए आखिरी ओवर में 18 रन की आवश्यकता थी। उमेश यादव और आंद्रे रसेल क्रीज पर थे। रसेल ने पहली गेंद पर छक्का लगा दिया। इसके बाद पांच गेंद पर 12 रन बनाने थे। ऐसा लग रहा था कि कोलकाता की टीम मैच जीत जाएगी। अल्जारी जोसेफ की दूसरी गेंद पर रसेल ने फाइन लेग की ओर ऊंचा शॉट लगाया। गेंद के नीचे लोकी फर्ग्यूसन थे। उन्होंने मुश्किल कैच को लेकर कोलकाता की उम्मीदों को तोड़ दिया। इस गेंद के बाद चार गेंद पर 12 रन कोलकाता की टीम नहीं बना सकी। फर्ग्यूसन के एक कैच ने गुजरात को जीत दिला दी।

आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
दोनों कप्तानों का कैसा रहा प्रदर्शन?
हार्दिक पंड्या इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने खुद को तीसरे नंबर पर उतारा और 67 रन बनाए। 49 गेंद की पारी में हार्दिक ने चार चौके और दो छक्के लगाए। जिम्मेदारी से एक छोर संभाले रखा और दूसरे बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने का मौका दिया। उन्होंने इस मैच में गेंदबाजी नहीं की और फिल्डिंग के दौरान लंबे समय तक बाहर ही रहे। कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने गेंदबाजों को सही से रोटेट किया।
श्रेयस अय्यर की बात करें तो फिल्डिंग के दौरान उनकी कप्तानी शानदार रही। उन्होंने गुजरात को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया। आखिरी ओवर में रसेल को बुलाकर उन्होंने गुजरात के चार विकेट झटक लिए। रसेल अन्य गेंदबाजों की तुलना में स्लो गेंद फेंकते हैं। उनके खिलाफ शॉट खेलने के प्रयास में बल्लेबाज अक्सर आउट होते हैं। बल्लेबाजी अय्यर खास प्रदर्शन नहीं कर सके। पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले कोलकाता के कप्तान 15 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए।

हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाया
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: ऋद्धिमान साहा ने हार्दिक पांड्या के साथ टीम की पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। हार्दिक ने अर्धशतक लगाया। डेविड मिलर 20 गेंद पर उपयोगी 27 रन बना सके। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ और राशिद खान शानदार रहे। तीनों ने विकेट भी निकाले और रन भी कम दिए।
नकारात्मक पक्ष: ओपनिंग की समस्या टीम के लिए इस सीजन में बनी हुई है। एक साथ दोनों ओपनर का बल्ला नहीं चलता। साहा ने 25 रन जरूर बनाए, लेकिन उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की। 25 रन बनाने के लिए उन्होंने 25 गेंद ले लिए। शुभमन गिल सात रन बनाकर आउट हो गए। मिलर और राहुल तेवतिया अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। तेवतिया ने 12 गेंदों पर 17 रन बनाए। राशिद खान और अभिनव मनोहर का बल्ला नहीं चला। गेंदबाजी में यश दयाल काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने दो विकेट जरूर लिए, लेकिन चार ओवर में 42 रन दे दिए।

आंद्रे रसेल ने अंतिम ओवर में चार विकेट लिए
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: चार गेंदबाजों ने आठ से कम की इकोनॉमी से रन दिए। उमेश यादव, टिम साउदी और आंद्रे रसेल ने विकेट निकाले। सुनील नरेन ने किफायती गेंदबाजी की। बल्लेबाजी में रसेल और रिंकू सिंह ने लड़ाई की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
नकारात्मक पक्ष: वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर फेल रहे। इस सीजन में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। शिवम मावी ने एक विकेट जरूर लिए, लेकिन महंगे साबित हुए। चार ओवर में 36 रन दे दिए। बल्लेबाजी में सैम बिलिंग्स, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर फेल रहे। पांच बल्लेबाजों के फेल होने पर किसी भी टीम का जीतना मुश्किल होता है। ऐसा ही कोलकाता के साथ हुआ। टीम को कम स्कोर वाले मैच में भी हार का सामना करना पड़ा।