{"_id":"6294b8d8c0b09412af243222","slug":"ipl-2022-in-2016-virat-kohli-and-now-jos-buttler-could-not-win-the-title-despite-scoring-850-plus-runs-broke-the-boundary-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: 2016 में विराट और अब बटलर 850 प्लस रन बनाने के बावजूद नहीं जीत पाए खिताब, तोड़ा बाउंड्री का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: 2016 में विराट और अब बटलर 850 प्लस रन बनाने के बावजूद नहीं जीत पाए खिताब, तोड़ा बाउंड्री का रिकॉर्ड
Mon, 30 May 2022 06:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 30 May 2022 06:00 PM IST
सार
जोस बटलर के ज्यादातर रन चौके-छक्के से ही आते हैं। इस सीजन भी उन्होंने 83 चौके और 45 छक्के लगाए। कुल मिलाकर बटलर 128 बाउंड्री लगाईं, जो कि आईपीएल इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाई गईं सबसे ज्यादा बाउंड्रीज हैं।
विज्ञापन
जोस बटलर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2022 का अंत हो चुका है। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की टीम को फाइनल में पहुंचाने वाले जोस बटलर का बोलबाला रहा। उन्होंने 17 मैचों में 57.53 की औसत से 863 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 149.05 का रहा। इसमें चार शतक और चार अर्धशतक रहा।
हालांकि, इतने बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद वह अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना सके। कुछ ऐसा ही छह साल पहले विराट कोहली के साथ हुआ था। 2016 में विराट सीजन के हाईएस्ट स्कोरर रहे थे। उनकी टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

बटलर आईपीएल इतिहास के केवल दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक सीजन में 850 से ज्यादा रन बनाए हों। इसमें पहले नंबर पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 2016 आईपीएल में 973 रन बनाए थे। तब विराट आरसीबी के कप्तान थे।
तब पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 208 रन बनाए थे। जवाब में बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 200 रन ही बना सकी थी। विराट कोहली फाइनल में 54 रन बना पाए थे। वहीं, बटलर 2022 फाइनल में 39 रन बना सके और अपनी टीम से मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

आईपीएल इतिहास में सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने 800 से ज्यादा रनों का आंकड़ा पार किया है। इसमें कोहली (973) और बटलर (863) के अलावा डेविड वॉर्नर (848) हैं। वॉर्नर ने भी 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते हुए इतने रन बनाए थे। बटलर ने 82 आईपीएल मैचों में करीब 150 के स्ट्राकर रेट से 2831 रन बनाए हैं। उनके नाम कुल पांच शतक और 15 अर्धशतक हैं।
जोस बटलर के ज्यादातर रन चौके-छक्के से ही आते हैं। इस सीजन भी उन्होंने 83 चौके और 45 छक्के लगाए। कुल मिलाकर बटलर 128 बाउंड्री लगाईं, जो कि आईपीएल इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाई गईं सबसे ज्यादा बाउंड्रीज हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। उन्होंने 2016 सीजन में 83 चौके और 38 छक्के समेत कुल 121 बाउंड्रीज लगाई थीं।

बटलर ने अब तक 82 आईपीएल मैचों में 277 चौके और 135 छक्के लगाए हैं। पिछले पांच साल में सफेद गेंद क्रिकेट में वह सबसे विस्फोटक खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ-साथ बटलर एक शानदार विकेटकीपर भी हैं। हालांकि, उन्होंने इस सीजन एक भी मैच में विकेटकीपिंग नहीं की।