{"_id":"628f5bdf01644801fa1a3557","slug":"ipl-2022-hardik-pandya-said-if-my-name-sells-then-i-have-no-problem-gujarat-captain-is-in-excellent-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: हार्दिक पांड्या बोले- मेरा नाम बिकता है तो इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं, शानदार फॉर्म में हैं गुजरात के कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: हार्दिक पांड्या बोले- मेरा नाम बिकता है तो इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं, शानदार फॉर्म में हैं गुजरात के कप्तान
Thu, 26 May 2022 04:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 26 May 2022 04:22 PM IST
सार
राजस्थान रॉयल्स को पहले क्वालिफायर में सात विकेट से हराने के बाद उन्होंने कहा कि लोग तो बातें करेंगे ही, ये उनका काम है । इसमें वह कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हार्दिक पांड्या ने अपने संक्षिप्त अंतरराष्ट्रीय करियर में उतार-चढ़ाव, चोट, सर्जरी, विवाद सब कुछ देख लिया, लेकिन वह कहते हैं कि उन्होंने हर बात का सामना मुस्कुराकर किया। इन सभी चीजों को पीछे छोड़कर वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए पहले सत्र में ही बतौर हरफनमौला न सिर्फ चमके बल्कि एक अच्छे कप्तान के रूप में भी उभरे और टीम को फाइनल में ले आए।
राजस्थान रॉयल्स को पहले क्वालिफायर में सात विकेट से हराने के बाद उन्होंने कहा कि लोग तो बातें करेंगे ही, ये उनका काम है । इसमें वह कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या का नाम हमेशा बिकता है और उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है।
धोनी ने मेरे जीवन में निभाई बड़ी भूमिका: हार्दिक
मुंबई इंडियंस से छोड़े जाने के बाद गुजरात ने उन्हें 15 करोड़ रुपये में अपनाया। उन्हें कप्तानी दिए जाने पर भी सवाल उठे थे, लेकिन अपने मेंटर एमएस धोनी की तरह पांड्या ने आलोचकों को अपने प्रदर्शन से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि माही भाई ( धोनी) ने उनके जीवन में बड़ी भूमिका निभाई है। वह उनके लिए भाई, दोस्त और परिवार की तरह हैं । उन्होंने उनसे काफी अच्छी बातें सीखी हैं। व्यक्तिगत रूप से मजबूत रहकर ही उन्होंने हर चीज का सामना किया।
विज्ञापन
हड़बड़ाने की जगह 10 सेकंड रुकना पसंद है
इस सत्र में पांड्या ने 45 से अधिक की औसत से 453 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 132.84 का रहा है। उन्होंने आईपीएल में 26.3 ओवर फेंककर 7.73 की इकॅनामी से पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा कि कप्तानी से पहले भी वह शांत रहते थे। इस तरह बेहतर फैसले लिए जा सकते हैं । अपने करियर और जीवन में भी हड़बड़ाने की बजाय उन्होंने पहले दस सेकंड रुकना पसंद किया है। अपने घरेलू मैदान मोटेरा पर रविवार को होने वाले फाइनल के बारे में उन्होंने कहा कि यह शानदार होगा। इतना बड़ा स्टेडियम है और उनका घरेलू मैदान है। उम्मीद है कि स्टेडियम पूरा भरा होगा।