{"_id":"628cb929edf8c11f7156a129","slug":"ipl-2022-harbhajan-singh-praises-rajasthan-royals-for-using-ashwin-said-no-franchise-has-ever-utilised-ashwin-batting-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: 'किसी ने अश्विन का पूरा इस्तेमाल नहीं किया, राजस्थान ने दिया मौका', पूर्व स्पिनर ने कही बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: 'किसी ने अश्विन का पूरा इस्तेमाल नहीं किया, राजस्थान ने दिया मौका', पूर्व स्पिनर ने कही बड़ी बात
Tue, 24 May 2022 04:23 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 24 May 2022 04:23 PM IST
सार
अश्विन ने राजस्थान के कई बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन किया। आईपीएल के मौजूदा सीजन में उनका औसत टीम के सिर्फ दो बल्लेबाजों से कम है। जोस बटलर और शिमरॉन हेटमायर ने ही सिर्फ अश्विन से ज्यादा औसत से रन बनाए हैं।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 मैचों में 7.14 की इकोनॉमी रेट से 11 विकेट लिए हैं। सिर्फ गेंद से ही नहीं बल्कि बल्ले से भी उन्होंने योगदान दिया है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 30.50 की औसत से 183 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 146.50 का रहा। टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अश्विन के ऑलराउंड प्रदर्शन की तारीफ की है।
हरभजन सिंह ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स से पहले किसी भी फ्रेंचाइजी ने अश्विन की क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल ही नहीं किया। अश्विन ने आईपीएल करियर की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से की थी। चेन्नई के लिए अश्विन 2008 से 2015 तक खेले। 2016 से 2017 तक वो राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स की टीम के सदस्य थे। उसके बाद 2018 और 2019 में पंजाब किंग्स के लिए खेले। इस दौरान टीम की कप्तानी भी की। 2020 में अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। फिर 2022 में वो राजस्थान से जुड़े।
हरभजन ने कहा कि राजस्थान ने अश्विन की असली क्षमता को समझा। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट लाइव' में कहा, "राजस्थान रॉयल्स को अश्विन की हरफनमौला क्षमताओं में विश्वास दिखाने का श्रेय दिया जाना चाहिए और अश्विन का पूरा उपयोग करने के लिए यह सबसे अच्छी फ्रेंचाइजी है। इससे पहले किसी भी फ्रेंचाइजी ने अश्विन की बल्लेबाजी प्रतिभा का उपयोग नहीं किया है, लेकिन इस टीम ने उन्हें बल्लेबाजी में बढ़ावा दिया है। उन्होंने टीम के लिए मैच भी जीत लिया।''
विज्ञापन
अश्विन ने राजस्थान के कई बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन किया। आईपीएल के मौजूदा सीजन में उनका औसत टीम के सिर्फ दो बल्लेबाजों से कम है। जोस बटलर और शिमरॉन हेटमायर ने ही सिर्फ अश्विन से ज्यादा औसत से रन बनाए हैं। अश्विन ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर टीम को अंक तालिका में शीर्ष दो में पहुंचाया। राजस्थान ने 14 में से नौ मैच जीते। उसके लखनऊ के बराबर 18 अंक थे, लेकिन नेट रनरेट बेहतर होने के कारण टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
दूसरे स्थान पर रहने का यह मतलब है कि टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए दो मौके मिलेंगे। क्वालीफायर-1 में उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस से मंगलवार (24 मई) को होगा। इस मैच में टीम हार भी जाती है तो उसे क्वालीफायर-2 में खेलने का मौका मिलेगा। क्वालीफायर-1 को जीतने पर राजस्थान की टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।