{"_id":"61af989638f25c2f0673d140","slug":"ipl-2022-harbhajan-singh-may-be-advisor-to-ipl-team-may-announce-retirement-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: आईपीएल टीम के सलाहकार हो सकते हैं हरभजन, अगले हफ्ते कर सकते हैं संन्यास की घोषणा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: आईपीएल टीम के सलाहकार हो सकते हैं हरभजन, अगले हफ्ते कर सकते हैं संन्यास की घोषणा
Tue, 07 Dec 2021 10:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:53 PM IST
सार
उम्मीद है कि हरभजन अगले हफ्ते प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा करेंगे और इसके बाद उनके कुछ फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ से जुड़ने की पेशकश में से किसी एक को स्वीकार करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हरभजन सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की एक बड़ी फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ के अहम सदस्य के रूप में नजर आएंगे। पिछले आईपीएल के पहले चरण में 41 साल के हरभजन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से कुछ मुकाबले खेले थे लेकिन लीग के यूएई चरण में एक भी मैच नहीं खेले।
उम्मीद है कि हरभजन अगले हफ्ते प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा करेंगे और इसके बाद उनके कुछ फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ से जुड़ने की पेशकश में से किसी एक को स्वीकार करने की उम्मीद है।
आईपीएल के एक सूत्र ने बताया कि यह भूमिका सलाहकार, मार्गदर्शक या सलाहकार समूह का हिस्सा बनने की हो सकती है लेकिन वह जिस फ्रेंचाइजी से बात कर रहे हैं वह उनके अनुभव का इस्तेमाल करना चाहती है। वह नीलामी में खिलाड़ियों को चुनने में भी फ्रेंचाइजी की मदद करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।