फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Half season Analysis GT on top Jos buttler and Yuzvendra chahal leading orange and purple Cap

IPL 2022: आईपीएल का आधा सीजन खत्म, अब तक कलाई के स्पिनर और ओपनिंग बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें रिकॉर्ड

Sun, 24 Apr 2022 04:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 04:16 PM IST
सार

आईपीएल 2022 के आधे मैच होने के बाद गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है। गुजरात के पास सात मैचों में 12 अंक हैं। वहीं राजस्थान के जोस बटलर रन बनाने और युजवेन्द्र चहल विकेट लेने के मामले में सबसे आगे हैं। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 Half season Analysis GT on top Jos buttler and Yuzvendra chahal leading orange and purple Cap
आईपीएल 2022 में अब तक जोस बटलर और युजवेन्द्र चहल का जलवा रहा है - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 का आधा सीजन खत्म हो चुका है। सभी टीमों ने कम से कम सात मैच खेल लिए हैं और हर टीम को कुल 14 लीग मैच खेलने हैं। इस साल कुल 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ मैच होने हैं। इनमें से 36 मैच हो चुके हैं। इसके बाद गुजरात की टीम अंकतालिका में पहले पायदान पर है और अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतने की प्रबल दावेदारी पेश कर रही है। वहीं, आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस सभी सात मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे है। अब कोई चमत्कार ही मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन


मुंबई के अलावा आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई की हालत भी बेहद खराब है और सात में से दो मैच जीतकर यह टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। यहां हम बता रहे हैं कि आईपीएल 2022 का अब तक का सीजन कैसा रहा है। 
विज्ञापन

नई टीमों ने किया कमाल, पुरानी टीमें फ्लॉप
आईपीएल में इस सीजन दो नई टीमें शामिल हुई हैं ओर दोनों कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। हार्दिक की कप्तानी वाली गुजरात पहले पायदान पर है, जबकि लखनऊ की टीम भी टॉप चार की रेस में शामिल है। आमतौर पर अंक तालिका में आखिरी के स्थानों पर रहने वाली हैदराबाद और राजस्थान की टीम भी इस बार प्लेऑफ में जगह बनाने की प्रबल दावेदार हैं। वहीं, पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई दसवें और चार बार चैंपियन बनने वाली चेन्नई नौवें स्थान पर है। आरसीबी की टीम अब तक चैंपियन नहीं बनी है, लेकिन इस सीजन अच्छा खेल दिखा रही है। मौजूदा समय में अंक तालिका देखकर ऐसा लगता है कि इस बार आईपीएल को नया चैंपियन मिल सकता है। 



कोलकाता की टीम को इस बार मजबूत माना जा रहा था, लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद यह टीम पटरी से उतर गई है। दिल्ली के लिए भी अब तक का टूर्नामेंट कुछ खास नहीं रहा है। पंजाब किंग्स हमेशा की तरह अच्छी उम्मीद जगाने के बाद मैच हार रही है। 

ओपनिंग बल्लेबाज रन बनाने में अव्वल
आईपीएल या टी20 क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज रन बनाने के मामले में सबसे आगे रहते हैं, क्योंकि इसी क्रम पर हर खिलाड़ी को ज्यादा गेंदें खेलने का मौका मिलता है। इस बार भी ऐसा ही रहा है। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले शुरुआती पांच में से चार बल्लेबाज अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हैं। सिर्फ हार्दिक पांड्या ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो चौथे और तीसरे नंबर पर आकर निरंतरता के साथ रन बना रहे हैं। उनके अलावा जोस बटलर, केएल राहुल, फाफ डुप्लेसिस और पृथ्वी शॉ ऑरेंज कैप हासिल करने की रेस में शामिल हैं। 

कलाई के स्पिनर्स ने सबसे ज्यादा विकेट झटके
सबसे ज्यादा विकेट लेन के मामले में राजस्थान के युजवेन्द्र चहल सबसे आगे हैं। उन्होंने सात मैच में 18 विकेट झटके हैं। वहीं कुलदीप यादव इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 13 विकेट हैं। पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप 10 गेंदबाजों की बात करें तो इसमें चार कलाई के स्पिनर शामिल हैं। वहीं, छह तेज गेंदबाज हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में कोई स्पिनर शामिल नहीं है, जबकि इस लीग में अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल जैसे दिग्गज खेल रहे हैं। भारतीय मैदानों में ओस गिरने से स्पिन गेंदबाजों को मुश्किल होती है, लेकिन कुलदीप और चहल ने इस बात को गलत साबित किया है। 



फ्लॉप रहे हैं बड़े खिलाड़ी
आईपीएल में इस साल कोई भी बड़ा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह तक सभी फ्लॉप रहे हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चहल भी पिछले टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। वहीं तीसरे नंबर पर काबिज कुलदीप और उमेश यादव भी लंबे समय से टीम इंडिया के लिए लगातार मैच नहीं खेले हैं। खलील और आवेश भी टीम इंडिया के नियमित सदस्य नहीं हैं। 

बल्लेबाजों की बात करें तो हार्दिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं, वो टी20 विश्व कप 2021 के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं। दूसरे नंबर पर काबिज राहुल जरूर टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। तीसरे नंबर पर मौजूद पृथ्वी शॉ भारत का हिस्सा नहीं हैं। उनके बाद श्रेयस अय्यर का नाम आता है। उनकी जगह भी टीम इंडिया में पक्की नहीं है। शिवम दुबे और तिलक वर्मा भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे हैं। 

विदेशी खिलाड़ी भी फ्लॉप
इस आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो गेंदबाज कोई कमाल नहीं कर पाए हैं। ड्वेन ब्रावो और वनिंदू हसरंगा ही टॉप 10 में शामिल गेंदबाज हैं। हसरंगा के प्रदर्शन में भी निरंतरता की कमी दिखी है, जबकि ब्रावो मैच जिताऊ गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं। वहीं बल्लेबाजों में ऑरेंज कैप जोस बटलर के पास है, प्लेसिस चौथे नंबर पर हैं, लेकिन इन दोनों के अलावा कोई तीसरा बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed