फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 GT vs RR: Match Report: Hardik Pandya helps Gujarat Titans defeated Rajasthan royals by 37 runs

RR vs GT: गुजरात टाइटंस की सीजन में चौथी जीत, हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन, राजस्थान को हराया

Fri, 15 Apr 2022 12:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 15 Apr 2022 12:07 AM IST
सार

आईपीएल 2022 के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया है। नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने 37 रन से जीत हासिल की। यह उसकी इस सीजन में चौथी जीत है और वह अब आठ अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई है।

विज्ञापन
IPL 2022 GT vs RR: Match Report: Hardik Pandya helps Gujarat Titans defeated Rajasthan royals by 37 runs
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

आईपीएल 2022 के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया है। नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने 37 रन से जीत हासिल की। यह उसकी इस सीजन में चौथी जीत है और वह अब आठ अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई है। गुजरात के 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम नौ विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई और मैच गंवा बैठी। गुजरात की तरफ से हार्दिक पांड्या ने तीनों क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन की नाबाद पारी खेली और फिर एक रन आउट करने के साथ-साथ एक विकेट भी लिया। 

विज्ञापन



जीत के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाते दोनों टीमों के खिलाड़ी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI) 

गुजरात के 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को जोस बटलर ने तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि राजस्थान ने दूसरे ही ओवर में 28 के स्कोर पर देवदत्त पडिक्कल का विकेट गंवाया। उनके आउट होने के बाद रविचंद्रन अश्विन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया लेकिन वह भी आठ रन बनाकर आउट हुए। दूसरी तरफ से जोस बटलर ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि बटलर अगली ही गेंद पर फर्ग्यूसन की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन



अर्धशतकीय पारी के दौरान जोस बटलर (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI) 

बटलर के आउट होने के बाद राजस्थान की टीम लड़खड़ा गई और हर छोटे अंतराल पर उसके विकेट गिरते गए। शिमरोन हेटमायर ने हालांकि कुछ तेज तर्रार शॉट खेले और 17 गेंदों में 29 रन बनाए लेकिन वह भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



संजू सैमसन को रनआउट करने के बाद जश्न मनाते हुए हार्दिक पांड्या (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI) 

राजस्थान की टीम आखिर में नौ विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से बटलर ने सर्वाधिक 54 रन बनाए जबकि गुजरात की तरफ से लोकी फर्ग्यूसन और डेब्यूटेंट यश दयाल ने तीन-तीन विकेट झटके।  


डेब्यू मैच में पहला विकेट लेने के बाद यश दयाल (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI) 

गुजरात टाइटंस ने इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 192 रन बनाए। हालांकि उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 53 रन के स्कोर पर अपने शीर्ष के तीन विकेट गंवा दिए। लेकिन, कप्तान हार्दिक पांड्या और अभिनव मनोहर ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 86 रनों की मजबूत साझेदारी की। इस दौरान हार्दिक ने सीजन का अपना लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। जबकि अभिनव मनोहर 28 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए।





आखिरी में डेविड मिलर और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिए 53 रनों की अटूट साझेदारी की। मिलर 14 गेंदों में 31 रन बनाकर आखिरी तक नाबाद रहे। गुजरात की तरफ से हार्दिक ने सर्वाधिक 87 रन बनाए और आखिरी तक नाबाद रहे। राजस्थान की तरफ से युजवेंद्र चहल, रियान पराग और कुलदीप सेन ने एक-एक विकेट लिए। 

अर्धशतकीय पारी के दौरान हार्दिक पांड्या (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI) 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed