फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 GT vs MI Preview Gujarat Titans vs Mumbai Indian Rohit Sharma vs Hardik Pandya check GT vs MI possible playing xi

GT vs MI: लगातार दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला, जानें संभावित प्लेइंग-11

Fri, 06 May 2022 03:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Fri, 06 May 2022 03:19 PM IST
सार

अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज गुजरात प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्लेऑफ में अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए उतरेगी।  गुजरात टाइटंस को पिछले मैच में पंजाब किंग्स से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी पांच मैचों की जीत की लय टूट गई।

विज्ञापन
IPL 2022 GT vs MI Preview Gujarat Titans vs Mumbai Indian Rohit Sharma vs Hardik Pandya check GT vs MI possible playing xi
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन का 51वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार (छह मई) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज गुजरात प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्लेऑफ में अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए उतरेगी।  गुजरात टाइटंस को पिछले मैच में पंजाब किंग्स से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी पांच मैचों की जीत की लय टूट गई। हार के बावजूद गुजरात टाइटंस 10 टीमों की तालिका में 10 मैचों में 16 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है और शुक्रवार को जीत से वह प्लेऑफ में स्थान पक्का करने वाली पहली टीम बन जाएगी। 
विज्ञापन


युवा शुभमन गिल शीर्ष क्रम में उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रहे हैं जबकि मैथ्यू वेड की जगह उतारे गए अनुभवी ऋ द्धिमान साहा ने अच्छी शुरुआत की लेकिन इसे जारी नहीं रख सके। टीम के लिए अभी तक कमजोर कड़ी रहने वाले बी साई सुदर्शन ने पिछले मैच में 50 गेंद में 65 रन की पारी खेलकर टीम को बचाया, जिसमें हर कोई असफल रहा था। कप्तान हार्दिक पंड्या, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया और राशिद खान भी पंजाब के खिलाफ नहीं चल सके। 
विज्ञापन


राशिद ने शानदार प्रदर्शन किया है और अभी तक गुजरात टाइटंस की सफलता में अहम भूमिका अदा की है लेकिन यह चौकड़ी इस बात से भली-भांति वाकिफ है कि वे टीम के लिए कितने अहम हैं। इसलिए ये चारों शानदार प्रदर्शन से टीम को वापसी कराना चाहेंगे। हार्दिक गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी का स्तंभ रहे हैं लेकिन वह लगातार दो मैचों में असफल रहे इसलिए वह बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे। मिलर तथा छक्के जड़ने के महारथी तेवतिया और राशिद भी विफलता के बाद खुद को साबित करने के लिए बेकरार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइटंस के पेस आक्रमण में धार
मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्जारी जोसफ और राशिद की मौजूदगी से गुजरात टाइटंस के पास इस साल के आईपीएल में सबसे खतरनाक आक्रमण मौजूद हैं। पिछले मैच में रन लुटाने के बावजूद शमी ने नई गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया है जबकि फर्ग्यूसन की अतिरिक्त तेजी हासिल करने की काबिलियत किसी भी बल्लेबाजी क्रम के लिए चिंता का विषय होगी। राशिद भी गेंदबाजी में काफी किफायती रहे हैं लेकिन विकेट झटकने में ज्यादा सफल नहीं रहे हैं जो टीम के लिए चिंता का विषय होगा। 

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो वह तालिका में अंतिम स्थान पर है और लगातार आठ हार के बाद पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने राजस्थान रॉयल्स पर पांच विकेट की जीत दर्ज करके राहत की सांस ली होगी जो टूर्नामेंट में उसकी पहली जीत थी।

मुंबई बिगाड़ेगी दूसरों का समीकरण 
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी विभाग में मुंबई के स्टार रहे हैं, वर्ना बल्लेबाजी इकाई में एकजुटता की कमी दिखी है। रोहित और इशान की टूर्नामेंट में खराब फॉर्म जारी है जबकि कीरोन पोलार्ड अब तक सत्र में अपनी ‘फिनिशर’ की भूमिका से न्याय नहीं कर पाए हैं। गेंदबाजी विभाग में मुंबई की टीम अपने सर्वश्रेष्ठ के करीब नहीं दिखती। जसप्रीत बुमराह भले ही किफायती रहे हों लेकिन विकेट नहीं झटक सके हैं जो टीम के लिए सबसे ज्यादा कष्टकारी रहा है। डेनियल सैम्स और रिले मेरेडिथ ने बीच-बीच में अच्छा प्रदर्शन किया है और बुमराह को छोड़कर मुंबई के पास कोई भरोसेमंद गेंदबाज नहीं है। अब मुंबई इंडियंस बचे हुए मैचों में दूसरी टीमों के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस:
शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी।


मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डैनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, राइली मेरेडिथ, कुमार कार्तिकेय।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed