फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Faf du Plessis was about to become the captain of RCB Virat Kohli revealed

IPL 2022: डुप्लेसिस ही बनने वाले थे आरसीबी के कप्तान, कोहली ने किया खुलासा, कप्तानी छोड़ने पर कही बड़ी बात

Tue, 22 Mar 2022 05:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 22 Mar 2022 05:08 PM IST
सार

डुप्लेसिस को फ्रेंचाइजी ने नीलामी के दौरान सात करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, विराट कोहली को 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। कोहली ने कहा है कि डुप्लेसिस की नेतृत्व क्षमता को देखकर ही फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान बनाया है।

विज्ञापन
IPL 2022 Faf du Plessis was about to become the captain of RCB Virat Kohli revealed
विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में धमाका करने के लिए तैयार हैं। वे मुंबई में टीम के साथ जुड़ गए हैं। कोहली इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी नहीं करेंगे। उन्होंने पिछले साल कप्तानी छोड़ने का एलान किया था। विराट इस बार फाफ डुप्लेसिस के नेतृत्व में खेलेंगे। उन्होंने टूर्नामेंट से पहले डुप्लेसिस की तारीफ की है।
विज्ञापन


कोहली ने कहा है कि डुप्लेसिस की नेतृत्व क्षमता को देखकर ही फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान बनाया है। विराट आईपीएल के पहले सीजन से ही फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि वे आरसीबी के अलावा किसी भी टीम के आईपीएल में खेलने के बारे में नहीं सोचते हैं। विराट को आरसीबी ने 2013 में पूर्णकालिक कप्तान बनाया था। उनके नेतृत्व में टीम 2016 के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन चैंपियन नहीं बन सकी थी।
विज्ञापन


डुप्लेसिस को फ्रेंचाइजी ने नीलामी के दौरान सात करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, विराट कोहली को 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। आरसीबी ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें कोहली ने कई मुद्दों पर बात की है। उन्होंने कहा, ‘‘नीलामी के दौरान डुप्लेसिस को लेकर हमारी योजना पहले से स्पष्ट थी। हमें एक ऐसे नेतृत्वकर्ता की तलाश थी जो सम्मानित हो। डुप्लेसिस टेस्ट कप्तान रहे हैं और अपनी टीम में सम्मानित रहे हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट ने इसके आगे कहा, हम आरसीबी में डुप्लेसिस को लेकर उत्साहित हैं। वे अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभाएंगे। हमारे रिश्ते उनके साथ अच्छे हैं। मुझे इस बात का भरोसा है कि ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक और अन्य खिलाड़ी उनकी कप्तानी में खेल का आनंद लेंगे।’’ डुप्लेसिस चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। उनके रहते हुए टीम 2018 और 2021 में चैंपियन बनी थी।


विराट 21 मार्च (सोमवार) को टीम के अभ्यास शिविर में शामिल हुए थे। विराट ने यह भी बताया है कि वे कप्तानी छोड़ने के बाद खेल का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने आरसीबी की कप्तानी वर्कलोड मैनेज करने के लिए छोड़ी है। कोहली ने कहा कि वे नई ऊर्जा के साथ कर्तव्यों से मुक्त होकर बेहतर खेलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed