फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 CSK Coach Stephen Fleming said the team performed poorly in close matches

IPL 2022: आईपीएल से बाहर होने के बाद चेन्नई के कोच ने दी सफाई, कहा- टीम ने करीबी मैचों में किया खराब प्रदर्शन

Sat, 21 May 2022 10:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 21 May 2022 10:24 PM IST
सार

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चार बार की चैंपियन सीएसके का अभियान नौवें स्थान पर समाप्त हुआ जिसमें टीम 14 मैचों में महज चार जीत ही दर्ज कर सकी।

विज्ञापन
IPL 2022 CSK Coach Stephen Fleming said the team performed poorly in close matches
स्टीफेन फ्लेमिंग - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लगता है कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सत्र में करीबी मैचों में जीत दर्ज करने के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चार बार की चैंपियन सीएसके का अभियान नौवें स्थान पर समाप्त हुआ जिसमें टीम 14 मैचों में महज चार जीत ही दर्ज कर सकी।
विज्ञापन


फ्लेमिंग ने राजस्थान रॉयल्स से सीएसके को मिली पांच विकेट की हार के बाद कहा, ‘हमारे कई मैच ऐसे रहे जो करीबी थे लेकिन हम उनमें जीत दर्ज करने के लिये अच्छा नहीं कर सके। इस सत्र में ऐसा ही रहा जिससे हम क्वालिफाई नहीं कर सके।’ उन्होंने साथ ही कहा कि टीम पिछले सत्र की तरह नहीं खेल सकी जिसमें कई नए खिलाड़ी भी थे।
विज्ञापन


फ्लेमिंग ने कहा, ‘जब आप नए चक्र की शुरुआत करते हो तो आपके पास कई नए खिलाड़ी होते हैं और यह परीक्षा लेने वाला हो सकता है। हम पिछले चार वर्षों के प्रदर्शन को जारी नहीं रख सके जो सचमुच चुनौती थी।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लेमिंग को हालांकि लगता है कि इस सत्र का प्रदर्शन लीग के अगले चरण के लिए खिलाड़ियों के लिये उत्प्रेरक की तरह काम करेगा। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास फॉर्म में चल रहे कुछ खिलाड़ी नहीं थे जो हमें जीत दिला सकें और लय बनाए रखें। हमारे पास बेहतर करने का मौका था लेकिन सच्चाई यही है कि हम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके और यह अगले साल के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed