फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Chennai Super Kings Return to Winning Ways Under Captain MS Dhoni, Twitter Exploded With Memes on CSK and Dhoni

IPL 2022: एमएस धोनी के कप्तान बनते ही जीत की पटरी पर लौटी चेन्नई सुपर किंग्स, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Mon, 02 May 2022 01:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 02 May 2022 01:23 PM IST
सार

हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई की जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। फैन्स ने धोनी की कप्तान के तौर पर वापसी और चेन्नई की जीत को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। लोगों ने दोनों की कप्तानी की तुलना भी की।

विज्ञापन
IPL 2022: Chennai Super Kings Return to Winning Ways Under Captain MS Dhoni, Twitter Exploded With Memes on CSK and Dhoni
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में भी कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो चुकी है। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धोनी ने इस सीजन पहले मैच में कप्तानी की। अब यहां से लेकर सफर खत्म होने तक टीम धोनी की ही कप्तानी में खेलेगी। सीजन शुरू होने से पहले रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले जडेजा ने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया, ताकि वह अपने खेल पर ध्यान दे सकें। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई ने आठ में से छह मैच हारे थे। यही वजह रही कि धोनी को वापस कप्तान बनाकर लाया गया और पहले ही मैच में सीएसके ने हैदराबाद को शिकस्त दे दी।

चेन्नई की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। फैन्स ने धोनी की कप्तान के तौर पर वापसी और चेन्नई की जीत को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। लोगों ने दोनों की कप्तानी की तुलना भी की। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में  सीएसके की टीम चार बार चैंपियन बनी है। 


आईपीएल 2022 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 13 रन से हराकर सीजन में अपनी तीसरी जीत हासिल की। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 202 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 189 रन ही बना सकी। चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 99 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed