फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Chennai Super Kings is not in Mumbai Indians group know IPL format groups and team details

IPL 2022: मुंबई के ग्रुप में नहीं है चेन्नई, गुजरात और लखनऊ अलग-अलग, जानें किस ग्रुप में कौन-सी टीमें

Fri, 25 Feb 2022 04:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 25 Feb 2022 04:23 PM IST
सार

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने गुरुवार (24 फरवरी) को हुई बैठक में आईपीएल 2022 सीजन के संबंध में कई फैसले लिए हैं। मुंबई और पुणे के चार मैदानों पर 70 लीग मैच खेले जाएंगे। आईपीएल ने शुक्रवार को टूर्नामेंट के फॉर्मेट और ग्रुपों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
IPL 2022 Chennai Super Kings is not in Mumbai Indians group know IPL format groups and team details
आईपीएल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने गुरुवार (24 फरवरी) को हुई बैठक में आईपीएल 2022 सीजन के संबंध में कई फैसले लिए हैं। इस दौरान इस बात पर सहमति बनी है कि मुंबई और पुणे के चार मैदानों पर 70 लीग मैच खेले जाएंगे। आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने गुरुवार को ही टूर्नामेंट के उद्घाटन और फाइनल मैच की तारीखों का एलान कर दिया था। शुक्रवार (25 फरवरी) को आईपीएल ने टूर्नामेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्मेट और टीमों के ग्रुपों की जानकारी दी है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से दूर रखने के लिए 15वां सीजन बायो-बबल में खेला जाएगा। पहला मुकाबला 26 मार्च और फाइनल मैच 29 मई को होगा। मुंबई और पुणे के चार मैदानों पर कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। प्लेऑफ मैचों के लिए फैसला बाद में लिया जाएगा।
विज्ञापन


खिताब जीतने के आधार पर दो ग्रुपों में टीमों को बांटा गया
10 टीमें कुल 14-14 लीग मैच खेलेंगी। लीग राउंड में कुल 70 मैच होंगे और इसके बाद चार प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। सभी टीमें पांच टीमों के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी। बाकी चार टीमों के खिलाफ एक मैच खेलने का मौका मिलेगा। इसके लिए टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। इसका फैसला आईपीएल खिताब जीतने के आधार पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस ग्रुप में कौन सी टीमें
ग्रुप-ए ग्रुप-बी
मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपरकिंग्स
कोलकाता नाइटराइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद
राजस्थान रॉयल्स  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स
लखनऊ सुपरजाएंट्स गुजरात टाइटन्स

उदाहरण के तौर पर समझें- ग्रुप ए में मुंबई इंडियंस टीम को कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ दो-दो मैच खेलने होंगे। इसके बाद उसे चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे। बाकी बची चार टीमों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ एक ही मैच में खेलना होगा।


मुंबई इंडियंस को मिलेगा होमग्राउंड का लाभ
सभी टीमें वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई स्टेडियम में चार-चार मैच खेलेंगी। ब्रेबोर्न स्टेडियम और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में तीन-तीन मैच खेलने होंगे। इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक फ्रेंचाइजी ने कहा था कि मुंबई को वानखेड़े स्टेडियम में खेलने पर होमग्राउंड का लाभ मिलेगा। इसलिए हम इसका विरोध करेंगे। बाद में इनसाइडस्पोर्ट से बातचीत करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया था कि मुंबई की टीम वानखेड़े में एक भी मैच नहीं खेलेगी।

किस मैदान पर कितने आईपीएल मैच
जगह मैदान मैच
मुंबई वानखेड़े स्टेडियम 20
मुंबई डीवाई पाटिल स्टेडियम 20
मुंबई ब्रेबोर्न स्टेडियम 15
पुणे महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम 15

किस टीम को किसके खिलाफ कितने मैच खेलने हैं:
टीम किसके खिलाफ दो मैच किसके खिलाफ एक मैच
मुंबई कोलकाता, राजस्थान, दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई हैदराबाद, बेंगलुरु, पंजाब, गुजरात
कोलकाता मुंबई, राजस्थान, दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद  चेन्नई, बेंगलुरु, पंजाब, गुजरात
राजस्थान मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु चेन्नई, हैदराबाद, पंजाब, गुजरात
दिल्ली मुंबई, कोलकाता, राजस्थान, लखनऊ, पंजाब चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, गुजरात
लखनऊ मुंबई, कोलकाता, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पंजाब
चेन्नई मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पंजाब, गुजरात कोलकाता, राजस्थान, दिल्ली, लखनऊ
हैदराबाद कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पंजाब, गुजरात मुंबई, राजस्थान, दिल्ली, लखनऊ
बेंगलुरु  राजस्थान, चेन्नई, हैदराबाद, पंजाब, गुजरात मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ
पंजाब दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, गुजरात मुंबई, कोलकाता, राजस्थान, लखनऊ
गुजरात लखनऊ, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पंजाब मुंबई, कोलकाता, राजस्थान, दिल्ली

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed