फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Auction: Ben McDermott superhit in big bash league 2021/22, hit two consecutive centuries in bbl, set to break all record in ipl 2022 mega auction

IPL 2022 Auction: मैकडरमोट ने बिग बैश में लगातार दो शतक जड़े थे, नीलामी में मिल सकती है बड़ी रकम

Sat, 12 Feb 2022 11:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 12 Feb 2022 11:32 AM IST
सार

बेन मैकडरमोट ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग में जबरदस्त फॉर्म में थे। उन्होंने इस लीग में इस साल लगातार दो शतक लगाए और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

विज्ञापन
IPL 2022 Auction: Ben McDermott superhit in big bash league 2021/22, hit two consecutive centuries in bbl, set to break all record in ipl 2022 mega auction
बेन मैकडरमोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 के लिए आज मेगा ऑक्शन होना है। इस बार 600 खिलाड़ी ऑक्शन पूल में हैं। मेगा ऑक्शन होने की वजह से टीमें कई खिलाड़ी खरीद सकेंगी। उम्मीद की जा रही है कि इसमें भारतीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी खिलाड़ियों का भी जलवा रहेगा। 
विज्ञापन


बिग बैश पर होगी टीम प्लानर की नजर
आईपीएल के ऑक्शन में खिलाड़ी चुनने से पहले सभी टीमें काफी होमवर्क करती हैं। टीम खिलाड़ियों की एक लिस्ट तैयार करती है जो दूसरी लीगों में फॉर्म में हैं। खिलाड़ियों की लिस्ट बनाने से पहले टीम प्लानर के दिमाग में खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म भी होती है। बिग बैश और सुपर स्मैश समेत कई लीगों पर टीम प्लानर की नजर भी थी।
विज्ञापन


आईपीएल की लाइव कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


Ben McDermott becomes first to score consecutive centuries, Sean Abbott  takes brilliant diving catch in wild BBL night - ABC News

मैकडरमोट शानदार फॉर्म में चल रहे
ऐसे में बिग बैश का एक खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन में धमाल मचा सकता है। ये हैं ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बेन मैकडरमोट। बेन इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और बिग बैश में उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने इस लीग में इस साल लगातार दो शतक लगाए और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो बिग बैश में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। मैकडरमोट ने पहले स्ट्राइकर्स के खिलाफ 60 गेंदों में नाबाद 110 रन की पारी खेली। इसमें 12 चौके और पांच छक्के शामिल थे। 

लगातार दो शतक जड़ चुके मैकडरमोट
इसके बाद उन्होंने रेनेगेड्स के खिलाफ 65 गेंदों में 127 रन की पारी खेली। इसमें छह छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे। स्ट्राइकर्स के खिलाफ मैकडरमोट का स्ट्राइक रेट 183.33 का और रेनेगेड्स के खिलाफ 195.38 का रहा। बिग बैश के 2021-22 सीजन में मैकडरमोट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने बिग बैश लीग के 2021-22 सीजन में 13 मैच की 13 पारी में 48.08 की औसत और 153.86 के स्ट्राइक रेट से 577 रन बनाए।

Big Bash League: Ben McDermott secures Hobart Hurricanes a six-wicket win  over Melbourne Renegades


मैकडरमोट रन बनाने वालों में टॉप पर
इसमें दो शतक के अलावा तीन अर्धशतक शामिल है। मैकडरमोट ने इस सीजन में 46 चौके और 29 छक्के लगा चुके हैं। दो शतकीय पारियों से इतना तो साफ है कि ऑक्शन में आते ही बेन मैकडरमोट की डिमांड बढ़नी तय है। मैकडरमोट बल्लेबाज के साथ-साथ विकेटकीपर भी हैं। बिग बैश में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे नंबर पर एडिलेड स्ट्राइकर्स के जोनाथन वेल्स (501 रन) और तीसरे नंबर पर एडिलेड स्ट्राइकर्स के ही मैथ्यू शॉर्ट (493 रन) रहे।

पिछले सीजन में भी हिट रहे थे
मैकडरमोट सिर्फ इस सीजन नहीं, बल्कि पिछले सीजन में भी सुपरहिट रहे थे। वे बिग बैश के पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में 11वें नंबर पर रहे थे। उन्होंने 12 मैचों में 36.54 की औसत और 139.58 के स्ट्राइक रेट से 402 रन बनाए थे। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 96 रन रहा था। इस सीजन उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए थे। इसमें 28 चौके और 21 छक्के शामिल हैं। 

Derbyshire sign Australian Ben McDermott for white-ball cricket in 2021 |  The Cricketer

इन फ्रेंचाइजियों की होगी नजर
कोलकाता नाइटराइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स समेत कई फ्रेंचाइजियों को एक आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत है। ऐसे में मैकडरमोट उनके लिए सही ऑप्शन साबित हो सकते हैं। मैकडरमोट ने अब तक बिग बैश में 74 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 138.89 के स्ट्राइक रेट से 2139 रन बनाए हैं। 

बिग बैश में मैकडरमोट का रिकॉर्ड
इस दौरान उनके नाम 10 अर्धशतक और तीन शतक दर्ज हैं। बेन मैकडरमोट को अंतरराष्ट्रीय मैचों का ज्यादा अनुभव नहीं है। उन्होंने सिर्फ दो वनडे और 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। बेन मैकडरमोट का वनडे करियर पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हुआ। वह अभी 27 साल के हैं और जिस तरह के फॉर्म में वह हैं, उससे वह ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे चलकर मैच विनर साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed