फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2022 auction 5 under 19-star player from yash dhull to harnoor singh raj bawa vicky ostwal angkrish raghuvanshi for ipl auction

IPL 2022 Auction: यश ढुल से लेकर हरनूर सिंह तक, ये पांच अंडर-19 स्टार आईपीएल नीलामी में हो सकते हैं मालामाल

Sat, 12 Feb 2022 11:32 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 12 Feb 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12-13 फरवरी को होनी है। नीलामी में हर बार युवा खिलाड़ियों पर सबकी नजरें होती हैं। इस बार फ्रेंचाइजियों की नजरें अंडर-19 वर्ल्ड कप के कुछ सितारों पर हैं।
loader
ipl 2022 auction 5 under 19-star player from yash dhull to harnoor singh raj bawa vicky ostwal angkrish raghuvanshi for ipl auction
IPL 2022 Auction: हरनूर सिंह और यश ढुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12-13 फरवरी को होनी है। नीलामी में हर बार युवा खिलाड़ियों पर सबकी नजरें होती हैं। भारतीय अंडर-19 टीम इन दिनों वेस्टइंडीज में वर्ल्ड कप खेल रही है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम के कुछ खिलाड़ियों पर नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है। उनमें अंगक्रिश रघुवंशी, हरनूर सिंह और कप्तान यश ढुल प्रमुख हैं।


अंडर-19 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद 2008 में मौजूदा समय के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था। वहीं, रविंद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। 2018 में शानदार प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स, शुभमन गिल, शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी को कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलने का मौका मिला।


आईपीएल की लाइव कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...

आइए जानते हैं इस बार किस अंडर-19 स्टार पर बड़ी बोली लग सकती है:
हरनूर सिंह:  पंजाब के रहने वाले हरनूर सिंह को अंडर-19 टीम का सबसे होनहार खिलाड़ी माना जाता है। वे टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। उन्होंने हाल के एशिया कप और अन्य मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है। हरनूर ने भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में आयरलैंड के खिलाफ 88 रन बनाए थे। उन पर कई टीमों की नजर होगी। हरनूर करोड़ों में बिक सकते हैं।

यश ढुल: भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान यश ढुल सभी प्रारूपों में खेलने के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। हरनूर सिंह की तरह उनमें भी काफी क्षमता है। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से भी सबको प्रभावित किया है। यश ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 100 गेंदों पर 82 रन बनाए थे। दुर्भाग्य से वे कोरोना संक्रमित हो गए और दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 110 रन की पारी खेली थी।

राजवर्धन हंगरगेकर
राजवर्धन हंगरगेकर - फोटो : सोशल मीडिया
राजवर्धन हंगरगेकर: भारतीय अंडर-19 टीम के स्टार ऑलराउंडर राजवर्धन हंगरगेकर ने गेंद और बल्ले से प्रभावित किया है। उन्होंने टूर्नामेंट में पांच विकेट झटके थे। इसके अलावा 52 रन बनाए थे। राजवर्धन लंबे-लंबे शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं। टी20 क्रिकेट उनकी बल्लेबाजी शैली के लिए मुफीद होगी।

राज बावा
राज बावा - फोटो : सोशल मीडिया
राज बावा: ऑलराउंडर राज बावा आईपीएल प्रारूप के लिए सबसे उपयुक्त हैं। वे आराम से तीन-चार ओवर गेंदबाजी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं। राज बावा के नाम छह मैच में 252 रन हैं। उन्होंने युगांडा के खिलाफ एक सनसनीखेज पारी (108 गेंद पर 162 रन) के अलावा आयरलैंड के खिलाफ 64 गेंद पर 42 रन बनाए थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार बड़े विकेट लि थे। जिन फ्रेंचाइजियों को युवा ऑलराउंडर की जरूरत है, वे नीलामी में निश्चित रूप से बावा के लिए बोली लगाएंगी।

विक्की ओस्तवाल
विक्की ओस्तवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की ओस्तवाल: वर्तमान भारतीय अंडर-19 टीम के सबसे बेहतरीन गेंदबाज विक्की ओस्तवाल की मांग नीलामी में बड़ी होगी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 28 रन देकर पांच विकेट झटके थे। ओस्तवाल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 12 विकेट लिए थे। वे भारत के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed