IPL 2021: हार्दिक पांड्या ने शुरू की प्रैक्टिस, जहीर खान ने बताया किस टीम के खिलाफ करेंगे वापसी
मुंबई इंडियंस के निदेशक (क्रिकेट ऑपरेशन) जहीर खान ने बताया कि टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या किस टीम के खिलाफ वापसी करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिट हो गए हैं। उन्होंने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि वह विराट की अगुवाई वाली आरसीबी के खिलाफ मैदान में दिखाई देंगे। इस बात की पुष्टि फ्रेंचाइजी के निदेशक (क्रिकेट ऑपरेशन) जहीर खान ने की। बता दें कि पांड्या दूसरे सीजन के पिछले दोनों मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में जहीर ने बताया, 'हार्दिक ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। यही मैं आप लोगों के साथ साझा कर सकता हूं, हमें उम्मीद है कि वह फिट रहेंगे और आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।'
हार्दिक को लेकर गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने दिया था अपडेट
हाल ही में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा था, हार्दिक पांड्या प्रैक्टिस कर रहे हैं और वह जल्द ही खेलते दिखाई देंगे। हम अपनी टीम और भारतीय टीम की जरूरतों के बीच का संतुलन बनाए रखना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि हार्दिक अगले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।
26 सितंबर को मुंबई का सामना बैंगलोर से
बता दें कि रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। डबल हेडर का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और विराट की आरसीबी के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से दुंबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
अंकतालिक में मुंबई छठे स्थान पर
अगर अंकतालिका की बात करें तो, मुंबई आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। वहीं, विराट की टीम 10 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है।