{"_id":"616a4564694218360c618c56","slug":"ipl-2021-rayudu-caught-catch-after-ball-hitting-spidercam-wire-shubman-gill-hits-half-century-dhoni-got-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: स्पाइडरकैम से टकराने के बाद रायुडू ने पकड़ा कैच, शुभमन गिल ने फायदा उठाकर जड़ा अर्धशतक, धोनी हुए नाराज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: स्पाइडरकैम से टकराने के बाद रायुडू ने पकड़ा कैच, शुभमन गिल ने फायदा उठाकर जड़ा अर्धशतक, धोनी हुए नाराज
Sat, 16 Oct 2021 08:52 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:52 AM IST
सार
शुभमन गिल स्पाइडरकैम की वजह से आउट होते हुए भी बच गए। इसके बाद धोनी काफी नाराज दिखे थे।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2021 के फाइनल में कोलकाता की पारी के दौरान पहले 10 ओवर में किस्मत ने भी किस्मत के धनी वाले कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का साथ नहीं दिया। शुभमन गिल स्पाइडरकैम की वजह से आउट होते हुए भी बच गए। इसके बाद धोनी काफी नाराज दिखे थे।
दरअसल, 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम के ओपनर्स शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर को काफी जीवनदान मिला। पहले पांच ओवर में धोनी ने वेंकटेश अय्यर के दो कैच छोड़ दिए। इसमें से एक कैच बेहद ही आसान था। इसका फायदा उठाकर वेंकटेश ने अर्धशतक जड़ दिया। इसके बाद शुभमन गिल भी शानदार बैटिंग कर रहे थे।
शुभमन जब 30 रन बनाकर खेल रहे थे, तब उन्होंने एक ऊंचा शॉट खेला। गेंद लंबा जाने की बजाय ऊंची गई और अंबाती रायुडू उसके नीच थे। तभी अचानक गेंद हवा में थोड़ी घूमी, फिर भी रायुडू ने खुद को बैलेंस कर कैच पकड़ लिया। इसके बाद सीएसके की टीम जश्न मनाने लगी। शुभमन भी वापस डग आउट की तरफ जाने लगे।
विज्ञापन
इसके थोड़े समय बाद दोनों फील्ड अंपायर ने एक-दूसरे से बातचीत कर शुभमन को रुकने के लिए कहा। उन्होंने कैच का रिव्यू लिया। बाद में रिप्ले में दिखा कि गेंद हवा में तैरते वक्त मैच की कवरेज के लिए लगाए गए स्पाइडरकैम के तार से टकराकर रायुडू के हाथों में आई थी। नियम के तहत तार या स्पाइडरकैम से टकराकर आने वाली गेंद को डेड बॉल दिया जाता है। ऐसे में शुभमन बच गए और नॉटआउट करार दिए गए।
इसके बाद सीएसके के कप्तान धोनी अंपायर से इस मसले पर बातचीत भी की, लेकिन नियम के आगे उनकी एक न चली। शुभमन ने मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए अर्धशतक जड़ा, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। चेन्नई ने कोलकाता को 27 रन से हरा दिया।

Shubham Gill catch declared dead ball due to ball touching rope.#IPL2021Final #IPL2O21 #IPLFinal #CSK #KKR pic.twitter.com/pny5bSmmRW
— Proud Indian🇮🇳 (@logical_indiaa) October 15, 2021