फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Rajasthan Royals allrounder ben stokes ruled out of tournament due to broken finger

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, बेन स्टोक्स पूरे टूर्नामेंट से बाहर

Wed, 14 Apr 2021 08:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 14 Apr 2021 08:41 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021: Rajasthan Royals allrounder ben stokes ruled out of tournament due to broken finger
बेन स्टोक्स - फोटो : PTI

राजस्थान रॉयल्स को टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ही बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स चोटिल होकर आईपीएल 2021 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उंगली टूटने की वजह से उन्हें आईपीएल के 14वें सीजन से बाहर होना पड़ा है। फिलहाल स्टोक्स भारत में ही रहेंगे और इंग्लैंड की मेडिकल टीम उनकी देखरेख करेगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोक्स सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान क्रिस गेल का कैच लेने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। इस मैच में उन्होंने शुरू में गेल का एक कैच छोड़ा था इस कारण उन्होंने पुरजोर प्रयास किया। उन्होंने लांग आन से दौड़ लगाई और कैच के लिए डाइव लगाया। इसके कुछ देर बाद वह दर्द से परेशान नजर आए। उस चोट के बाद उन्होंने मैच में एक ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं की और बल्लेबाजी में भी नहीं चले। इस मैच में उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।
  
इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर के हाथ का बृहस्पतिवार को मुंबई में एक्सरे होगा ताकि चोट की गंभीरता का पता चल सके। उसके बाद उनकी चोट की रिकवरी को लेकर योजना बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed