फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Rahul Chahar and Suryakumar helps mumbai indians to defeat kolkata knight riders

IPL 2021: सूर्यकुमार के बाद चमके चाहर-पांड्या, मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को हराया

Tue, 13 Apr 2021 11:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 13 Apr 2021 11:49 PM IST
सार

  • मुंबई इंडियंस की सीजन की पहली जीत
  • सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा 
  • राहुल चाहर ने चार विकेट चटकाए
  • क्रुणाल पांड्या की किफायती गेंदबाजी 

विज्ञापन
IPL 2021: Rahul Chahar and Suryakumar helps mumbai indians to defeat kolkata knight riders
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स - फोटो : twitter@IPL

विस्तार

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच चेपॉक में खेले गए मुकाबले में रोहित और उनकी टीम ने रोमांचक अंदाज में जीत अपने नाम की। कम स्कोर वाले रोमांचक मुकाबले में मुंबई की टीम ने गेंदबाजों के दम पर एक शानदार जीत हासिल की। चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने 152 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और 10 रन से बाजी अपने नाम की। इस जीत के साथ ही मुंबई ने इस सीजन की अपनी पहली जीत भी हासिल की।  

विज्ञापन


बात करें मैच की तो कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। उसका यह फैसला सही साबित हुआ जब 10 रन के स्कोर पर ही क्विंटन डीकॉक आउट हो गए। हालांकि इसके बाद सूर्यकुमार यादव (56) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और रोहित (43) के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद मुंबई का मध्यक्रम पूरी तरह से ढह गया और कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। वहीं कोलकाता के स्पिनर्स द्वारा शुरुआत में बनाए गए दबाव का फायदा आखिरी के ओवरों में आंद्रे रसेल को मिला। रसेल ने अपने दो ओवर में 15 रन देकर मुंबई के पांच बल्लेबाजों को आउट किया और उन्हें 152 रन के स्कोर पर ही रोक दिया। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की और पहले विकेट के लिए नितीश राणा (57) और शुभमन गिल (33) की जोड़ी ने 9 ओवर में 72 रन जोड़े। उधर मुंबई की तरफ से राहुल चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को एक के बाद एक चार बड़े झटके दिए। चाहर ने कोलकाता के शुरू के चारों बल्लेबाजों का विकेट अपने नाम किया। राणा और गिल के आउट होने के बाद कोलकाता का कोई भी अन्य बल्लेबाज दो अंकों के स्कोर में भी नहीं पहुंच पाया। उधर मुंबई की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने आखिरी के ओवरों में केकेआर के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया और चार ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया। रही-सही कसर आखिरी ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने पूरी कर दी. बोल्ट ने रसेल और कमिंस को बोल्ड कर जीत मुंबई की झोली में डाल दी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed