{"_id":"608dbe8a8ebc3e593a18aaa8","slug":"ipl-2021-punjab-kings-and-delhi-capitals-will-head-to-head-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"DC vs PBKS : आज दिल्ली के दबंगों को मिलेगी पंजाब के स्पिनरों की चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs PBKS : आज दिल्ली के दबंगों को मिलेगी पंजाब के स्पिनरों की चुनौती
Sun, 02 May 2021 10:24 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 02 May 2021 10:24 AM IST
सार
- कैपिटल्स-किंग्स का मैच आज, लगातार दूसरी जीत पर दोनों टीम की निगाह
- मैच : शाम 7.30 बजे से
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब किंग्स के युवा स्पिनर हरप्रीत बराड़ और रवि बिश्नोई दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी रविवार को आईपीएल के मैच में लय कायम रखकर आईपीएल प्लेऑफ में प्रवेश का टीम का दावा मजबूत करने उतरेंगे।
विज्ञापन
बराड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में 19 रन देकर तीन और बिश्नोई ने भी 19 रन देकर दो विकेट लिए। दोनों ने मिलकर आठ ओवर डाले और 36 रन देकर पांच विकेट चटकाए। अब उनका सामना दिल्ली से है जिसका स्पिनरों के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
शिखर-पृथ्वी की जोड़ी लय में
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ शानदार फॉर्म में भी हैं। धवन अब तक 311 और शॉ 269 रन बना चुके हैं जिसमें 71 चौके और 15 छक्के शामिल हैं। किसी भी गेंदबाजी इकाई के लिए धवन और शॉ का सामना करना आसान नहीं है।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ और ऋ षभ पंत भी मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं, खासतौर पर धीमे गेंदबाजों के खिलाफ वह कारगर रह सकते हैं। गुगली के महारथी बिश्नोई का लक्ष्य पंत को परेशान करने का होगा जो स्पिनरों को डीप मिडविकेट में खेलने के आदी हैं।
गेल और पंत में होगी होड़
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गेंद पर पकड़ मजबूत रहती है और पारी आगे बढ़ने पर बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है। ऐसे में पंजाब के कप्तान के एल राहुल टॉस जीतने पर बल्लेबाजी चुन सकते हैं। उन्होंने बेंगलोर के खिलाफ 57 गेंद में नाबाद 91 रन बनाए थे।
पंजाब के लिए भी समस्या निरंतरता की रही है। कप्तान राहुल (331 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने आठ विकेट लिए जबकि रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ महंगे साबित हुए।
यह मुकाबला शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का होगा जिसमें राहुल की तकनीक के सामने शॉ की आक्रामकता होगी जबकि क्रिस गेल अपनी शैली में पंत पर भारी पड़ने की कोशिश में होंगे।
दिल्ली की गेंदबाजी दमदार
दिल्ली की टीम में अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा की वापसी हो सकती है। ऐसे में ललित यादव को बाहर रहना होगा हालांकि केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।
ऑलराउंडर अक्षर पटेल अपने हुनर से टीम को संतुलन देते हैं। दिल्ली को तेज गेंदबाजी विभाग में बढ़त हासिल है। उसके पास अवेश खान, कैगिसो रबादा और इशांत शर्मा जैसे गेंदबाज है। अवेश अभी तक 13 विकेट ले चुके हैं जबकि रबादा ने भी लय हासिल कर ली है।
टीमें...
दिल्ली कैपिटल्स : ऋ षभ पंत (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, शिमरन हेतमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, शम्स मुलानी, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कैगिसो रबादा, एनरिक नोर्त्जे, इशांत शर्मा, अवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्दार्थ, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स और अनिरुद्ध जोशी।
पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, जे. रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार।