फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Playoffs Equation know how mumbai, rajasthan, kolkata and punjab can qualify

IPL 2021 Playoffs: प्लेऑफ में चौथे स्थान के लिए भिड़ रही हैं 4 टीमें, जानिए मुंबई, राजस्थान, कोलकाता और पंजाब के लिए क्या हैं समीकरण

Tue, 05 Oct 2021 10:22 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 05 Oct 2021 10:22 AM IST
सार

कोलकाता के लिए प्लेऑफ की राह सबसे ज्यादा आसान है, वहीं पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मुश्किल है। कोलकाता के अलावा राजस्थान भी अपने दोनों मैच जीतकर सीधे प्लेऑफ में पहुंच सकती है। बाकी दोनों टीमें अपनी किस्मत पर निर्भर हैं। 

विज्ञापन
IPL 2021 Playoffs Equation know how mumbai, rajasthan, kolkata and punjab can qualify
कोलकाता, राजस्थान, मुंबई और पंजाब की टीमें अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 का दूसरा फेज भी खत्म होने की कागार पर है और तीन टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। वहीं चौथे स्थान के लिए अभी भी चार टीमों के बीच टक्कर है। हालांकि कोलकाता के लिए प्लेऑफ की राह सबसे ज्यादा आसान है, जबकि राजस्थान, मुंबई और पंजाब किंग्स में से कोई भी टीम तभी प्लेऑफ में पहुंच पाएंगी, जब कोलकाता अपना अगला मैच हार जाए। हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। हालांकि वह अपने आखिरी मैच में मुंबई का खेल बिगाड़ सकती है। 
विज्ञापन

चेन्नई, दिल्ली और बैंगलोर प्लेऑफ में

चेन्नई की टीम इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी, जबकि इसके बाद दिल्ली और बैंगलोर भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। आज दिल्ली और चेन्नई के बीच मैच में जो भी टीम जीतेगी वह 20अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच जाएगी और उसका पहला क्वालीफायर खेलना तय हो जाएगा। वहीं हारने वाली टीम के पास भी क्वालीफायर खेलने का मौका होगा, लेकिन उसे अपना आखिरी मैच जीतना होगा। पहला क्वालीफायर खेलने वाली टीम को प्लेऑफ में हारने पर भी दूसरा क्वालीफायर खेलने का मौका मिलेगा। बैंगलोर भी शुरुआती दो टीमों में पहुंच सकती है, लेकिन यह तभी संभव है, जब दिल्ली या चेन्नई अपने बाकी दोनों मैच हार जाएं और बैंगलोर अपने बाकी दोनों मैच जीत जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोमांचक है चौथे पायदान की लड़ाई

चौथे पायदान की लड़ाई काफी रोमांचक हो चुकी है और अभी भी कोलकाता, राजस्थान, मुंबई और पंजाब प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। हालांकि कोलकाता के चौथे स्थान पर पहुंचने की संभावना सबसे ज्यादा है। जैसे ही यह टीम अपना आखिरी मैच जीतेगी, वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। इसके अलावा राजस्थान अपने दोनों मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंच सकती है और मुंबई के दोनों मैच जीतने पर उसे कोलकाता की हार पर निर्भर रहना होगा। वहीं पंजाब दुआ करेगी कि बाकी तीनों टीमें अपना एक-एक मैच हार जाएं और वह अपना आखिरी मैच जीत जाए। 
विज्ञापन

कोलकाता, राजस्थान, मुंबई और पंजाब के लिए क्या हैं समीकरण

  • कोलकाता अगर राजस्थान के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतती है तो वह 14 अंकों के साथ सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, क्योंकि उसका नेट रन रेट बाकी तीनों टीमों से बेहतर है।
  • राजस्थान अगर कोलकाता और मुंबई के खिलाफ अपने दोनों मैच जीत जाती है, तो वह 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
  • मुंबई अगर राजस्थान और हैदराबाद के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है, लेकिन उसे दुआ करनी होगी कि कोलकाता अपना आखिरी मैच हार जाए। 
  • पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मुश्किल है। पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीतना होगा और दुआ करनी होगी कि कोलकाता अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से हारे वहीं राजस्थान मुंबई के खिलाफ बड़े अंतर से हारे। साथ ही मुंबई हैदराबाद के खिलाफ हार जाए। 

आईपीएल 2021 अंकतालिका

टीम मैच जीते हारे प्वाइंट्स नेट रन रेट
चेन्नई सुपरकिंग्स 12 9 3 18 +0.829
दिल्ली कैपिटल्स 12 9 3 18 +0.551
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर 12 8 4 16 -0.157
कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6 7 12 +0.294
पंजाब किंग्स 13 5 8 10 -0.241
राजस्थान रॉयल्स  12 5 7 10 -0.337
मुंबई इंडियंस  12 5 7 10 -0.453
सनराइजर्स हैदराबाद 12 2 10 4 -0.475
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed