फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Mumbai team will clash with Chennai today, know which players can be included in playing 11

आईपीएल 2021: आज धोनी के धुरंधरों से भिड़ेगी मुंबई पलटन, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Sat, 01 May 2021 10:48 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 01 May 2021 10:48 AM IST
सार

इस सीजन में चेन्नई की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर मौजूद चेन्नई ने इस सीजन के छह में से पांच मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस छह में से सिर्फ तीन मैच ही जीत पाई है।

विज्ञापन
IPL 2021: Mumbai team will clash with Chennai today, know which players can be included in playing 11
चेन्नई बनाम मुंबई - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल 2021 का 27 वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज यानी शनिवार (एक मई) को शाम साढ़े सात बजे से दिल्ली के अरुण जेटली में स्टेडियम में होगा। खास बात यह है कि इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन


रोमांचक साबित होने वाला है मैच
आईपीएल के इतिहास में भले ही मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब पर कब्जा किया है, लेकिन इस सीजन में चेन्नई की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर मौजूद चेन्नई ने इस सीजन के छह में से पांच मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस छह में से सिर्फ तीन मैच ही जीत पाई है। हालांकि, दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच जीते हैं। ऐसे में इस बार भी यह टीमें जीत के लिए जी जान लगा देंगी, जिसके चलते आज का मैच काफी रोमांचक साबित होने वाला है।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस के संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी 
मुंबई इंडियंस की टीम में क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जयंत यादव, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई सुपर किंग्स के संभावित प्लेइंग इलेवन प्लेयर
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में फाफ डु प्लेसिस, रितुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और लुंगी एनगिडी/ इमरान ताहिर शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed