फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: MI vs KKR: Rohit Sharma completes 1000 runs vs KKR; becomes the first batsman in IPL to score 1000 runs vs a team

IPL रिकॉर्ड: रोहित शर्मा ने कोलकाता के खिलाफ हजार रन पूरे किए, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज, इन दिग्गजों को पीछे छोड़ा

Thu, 23 Sep 2021 08:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Sep 2021 08:00 PM IST
सार

रोहित किसी एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। इससे पहले आईपीएल इतिहास में किसी ने भी यह कारनामा नहीं किया है।

विज्ञापन
IPL 2021: MI vs KKR: Rohit Sharma completes 1000 runs vs KKR; becomes the first batsman in IPL to score 1000 runs vs a team
कोलकाता के खिलाफ मैच में शॉट लगाते रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के 34वें मैच में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आमने-सामने है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा चेन्नई के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेलने के बाद इस मैच में उतरे। उन्होंने साथ ही रिकॉर्ड की झड़ी भी लगा दी। रोहित ने कोलकाता के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लिए। वे किसी एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। इससे पहले आईपीएल इतिहास में किसी ने भी यह कारनामा नहीं किया है।
विज्ञापन


कोलकाता के खिलाफ 18 रन बनाते ही रोहित ने यह खास उपलब्धि अपने नाम की। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 943 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर भी वार्नर ही हैं। कोलकाता के खिलाफ भी वार्नर ने 915 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली हैं। कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 909 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
बल्लेबाज खिलाफ रन
रोहित शर्मा कोलकाता नाइटराइडर्स 1015
डेविड वार्नर पंजाब किंग्स 943
डेविड वार्नर कोलकाता नाइटराइडर्स 915
विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स 909

रोहित के आईपीएल में 5500 रन पूरे
रोहित ने आईपीएल में 5500 रन भी पूरे कर लिए हैं। 20 रन बनाते ही रोहित ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। आईपीएल में 5500 रन पूरे करने वाले वह तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विराट कोहली और शिखर धवन इतने रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट 200 मैच में 6081 रन बना चुके हैं। वहीं धवन 185 मैच में 5619 रन बना चुके हैं।रोहित के 208 मैच में 5513 रन हैं। रोहित ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन के मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया। रैना के नाम लीग में 201 मैच में 5495 रन हैं। 


सुनील नरेन को मिला विकेट
सुनील नरेन ने रोहित को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। आईपीएल में यह सातवीं बार है जब नरेन ने रोहित का विकेट लिया। लीग में यह सबसे ज्यादा है। इसस पहले जहीर खान ने एमएस धोनी को और संदीप शर्मा ने विराट कोहली को भी सात-सात बार आईपीएल में आउट किया है। नरेन ने रोहित को टी-20 में ओवरऑल नौवीं बार आउट किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed