फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Kuldeep Yadav laments about the communication gap in the KKR camp

IPL 2021: कुलदीप का छलका दर्द, बोले- केकेआर को मेरी क्षमताओं पर विश्वास नहीं, टीम में कम्युनिकेशन गैप

Mon, 13 Sep 2021 10:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Sep 2021 10:30 PM IST
सार

कुलदीप यादव ने कहा है कि केकेआर को मेरी क्षमताओं पर विश्वास नहीं है। कभी कभार तो ऐसा लगता रहता है कि पता नहीं कि टीम आपके क्या चाहती है। कुलदीप ने कहा कि केकेआर टीम प्रबंधन में संवाद की कमी है। 

विज्ञापन
IPL 2021: Kuldeep Yadav laments about the communication gap in the KKR camp
कुलदीप यादव - फोटो : ipl

विस्तार

टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि केकेआर को मेरे हुनर पर भरोसा नहीं है। इतना ही नहीं, कुलदीप ने ये तक कह दिया कि केकेआर टीम प्रबंधन में कम्युनिकेशन गैप भी है। उन्होंने कहा कि कभी कभार तो ऐसा लगता रहता है कि पता नहीं कि टीम आपके क्या चाहती है। 

विज्ञापन


दरअसल, कुलदीप ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा से उनके यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत में उक्त बातों का खुलासा किया है। कुलदीप ने कहा कि कई बार ऐसा भी होता है कि आप प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने के हकदार होते हैं लेकिन आपको टीम में शामिल नहीं किया जाता है और उन्हें इसकी वजह भी नहीं पता होती है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी आपको लगता है कि आप टीम के लिए मैच जीत सकते हैं। मगर आपको यह नहीं पता चल पाता कि आप टीम से बाहर क्यों हैं। 
विज्ञापन


टी-20 विश्व कप टीम से भी बाहर
यादव ने आगे कहा, 'अगर कोच ने आपके साथ पहले काम किया हो और काफी लंबे वक्त से आपके साथ काम कर रहे हों, तो वे आपको बेहतर तरीके से समझते हैं। मगर जब कम्युनिकेशन कमजोर हो तो इसे समझ पाना बहुत मुश्किल होता है। दरअसल, कुलदीप यादव का समय अभी ठीक नहीं चल रहा है। आगामी टी-20 विश्व कप टीम से भी उन्हें बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा कि विदेशी की तुलना में भारतीय कप्तान होने से बहुत फर्क पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में नहीं खेले एक भी मैच
बता दें कि आईपीएल 2021 के पहले चरण में कुलदीप को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। केकेआर के लिए ज्यादातर वह बैंच पर ही बैठे रहे हैं। टीम ने प्लेइंग इलेवन में शाकिब अल हसन, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी को प्राथमिकता दी है। पहले चरण में कोलकाता ने सात मैच खेले हैं, जिसमें दो जीते हैं जबकि पांच मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर की टीम अंकतालिका में फिलहाल चार अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed