फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Kolkata knight riders vs Royal challenger Bangalore first match of Super Sunday

IPL का पहला सुपर संडे: KKR का मध्यक्रम कमजोर, विजय रथ पर सवार 'विराट सेना' से जंग

Sun, 18 Apr 2021 09:11 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 18 Apr 2021 09:11 AM IST
सार

मैच चेन्नई की गर्मी में दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा।

विज्ञापन
IPL 2021 Kolkata knight riders vs Royal challenger Bangalore first match of Super Sunday
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम आरसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) अपने मध्यक्रम की कमजोरियों से पार पाकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रविवार को यहां आईपीएल मैच में अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेगा। दुनिया में सीमित ओवरों के दो सर्वश्रेष्ठ कप्तानों इयोन मोर्गन और विराट कोहली के बीच होने वाले इस मुकाबले में बैंगलोर की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी लगता है क्योंकि उसने अपने पिछले दोनों मैच जीते है।

विज्ञापन


अपनी कुशल रणनीति और मानव प्रबंधन के लिए मशहूर इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन केकेआर का अभियान पटरी पर लाने के लिये बेताब होंगे। केकेआर का मध्यक्रम नहीं चल रहा है जिसके कारण उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मुंबई के खिलाफ केकेआर का मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और उसे 13 मैचों में 12वीं हार का सामना करना पड़ा। मॉर्गन ने अपने कप्तानी कौशल का परिचय गेंदबाजी में दिखाया था और मुंबई को 152 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई थी। डेथ ओवरों में अपनी शानदार गेंदबाजी से आंद्रे रसेल ने छह विकेट लिए, लेकिन बल्लेबाजी में वह फिर से नाकाम रहे। वह दो मैचों में केवल 14 रन ही बना पाए हैं।

उप कप्तान दिनेश कार्तिक पर भी बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा। नितीश राणा ने बल्लेबाजी में प्रभावित किया है लेकिन शुभमन गिल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। केकेआर को इस युवा बल्लेबाज से अब अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। चेपॉक की पिच पर डेथ ओवरों में गेंदबाजी चिंता का विषय है और ऐसे में मॉर्गन अपने संसाधनों को पूरी चतुराई से उपयोग कर रहे हैं। कई स्टार बल्लेबाजों से सजी आरसीबी की टीम के खिलाफ भी उन्हें अपने इस कौशल का अच्छी तरह से उपयोग करना होगा। अनुभवी हरभजन सिंह की जगह कुलदीप यादव को उतारा जा सकता है। हरभजन ने पिछले दोनों मैचों में केवल शुरुआती ओवर किया था।

विज्ञापन

जहां तक आरसीबी का सवाल है तो कोहली, एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पडीक्कल की मौजूदगी के बावजूद आरसीबी अपनी पूरी क्षमता नहीं दिखा पाया है, लेकिन आरसीबी ने अपने दोनों मैच जीते हैं। मैक्सवेल ने मध्यक्रम में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है जबकि हर्षल पटेल गेंदबाजी में अंतर पैदा कर रहे हैं। कोहली हालांकि अपनी टीम का विजय अभियान जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होंगे और अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।

दोनों टीम इस प्रकार हैं

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्डसन, वॉशिंगटन सुंदर, पावन देशपांडे, जोशुआ फिलिप, शाहबाज आहमद, नवदीप सैनी, एडम ज़म्पा, काइल जैमिसन रजत पाटीदार, सचिन बेबी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डैन क्रिश्चियन, केएस भारत, सुयश प्रभुदेसाई, डैनियल सैम्स और हर्षल पटेल।

कोलकाता नाइटराइडर्स: इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नितीश राणा, टिम सेफर्ट, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शिवानी मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, संदीप वारियर, प्रदीप बैरियर कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, हरभजन सिंह, करुण नायर, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed