फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021, defending champions Mumbai Indians will face table toppers Chennai Super Kings on Saturday

IPL 2021 : जीत का छक्का लगाने उतरेगी चेन्नई, ये होगी प्लेइंग इलेवन

Sat, 01 May 2021 06:57 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 01 May 2021 06:57 AM IST
सार

  • धोनी की सुपरकिंग्स का सामना आज रोहित की मुंबई इंडियंस से 
  • दोनों टीमों ने दिल्ली चरण की शुरुआत जीत के साथ की है 
  • 05 पिछले मुकाबलों में से मुंबई ने चार और चेन्नई ने एक जीता है 

विज्ञापन
IPL 2021, defending champions Mumbai Indians will face table toppers Chennai Super Kings on Saturday
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुरपकिंग्स और मौजूदा चैंपियन रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस में शनिवार को फिरोजशाह कोटला में होने वाले आईपीएल मुकाबले में रोमांचक जंग होने की उम्मीद हैं। दो हार के बाद जीत की राह पर लौटी मुंबई की टीम चेन्नई का विजय रथ रोककर अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी।

विज्ञापन


पिछले मुकाबले में राजस्थान पर मिली जीत से मुंबई का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं पहले मैच में मिली हार के बाद चेन्नई ने शानदार वापसी की है और लगातार पांच मैच जीते हैं। अब टीम की निगाह जीत के छक्के पर होगी।
विज्ञापन


यूएई में पिछले साल खेले गए टूर्नामेंट में प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही चेन्नई की टीम इस बार बदले इरादों के साथ मैदान में उतरी है। दोनों टीमों ने दिल्ली चरण की शुरुआत जीत से की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित को खेलनी होगी बड़ी पारी 
मुंबई के कप्तान रोहित (215) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बड़े स्कोर बनाने में माहिर हिटमैन वर्तमान अभी तक अपना यह कौशल नहीं दिखा पाए हैं। टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि न सिर्फ ओपनर क्विंटन डिकॉक ने पिछले मैच में फॉर्म में वापसी की बल्कि मध्यक्रम के बल्लेबाजों विशेषकर क्रुणाल पंड्या ने भी लय हासिल करने की झलक दिखाई।

सूर्यकुमार (170) को अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना होगा। कीरोन पोलार्ड को भी अपनी आक्रामकता बरकरार रखने की जरूरत है। यह देखना होगा कि इशान किशन को अंतिम एकादश में जगह मिलती है या नहीं। 

मुंबई को दिखाना होगा अनुशासित खेल : मुंबई को यदि चेन्नई का विजय अभियान रोकना है तो उसे चाहर, सैम और जडेजा जैसे गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ कौशल दिखाना होगा। 

चाहर को चाहिए साथ
कोटला की धीमी पिच पर मुंबई के लेग स्पिनर राहुल चाहर की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने अभी तक 11 विकेट लिए हैं। उन्हें दूसरे छोर से क्रणाल और जयंत से सहयोग की दरकार है। 

चेन्नई को डु प्लेसिस और गायकवाड़ से फिर आस
चेन्नई फॉफ डु प्लेसिस (270 रन) और गायकवाड़ (192 रन) से फिर से अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रहा होगा। मध्यक्रम में मोइन अली (148 रन) ने अच्छी भूमिका निभाई है। रैना की मौजूदगी से उसके मध्यक्रम को मजबूत मिली है जबकि निचले क्रम में जडेजा अपनी भूमिका से पूरा न्याय कर रहे हैं।

जडेजा गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और वह मुंबई के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। चेन्नई के मध्यक्रम की अभी तक खास परीक्षा नहीं हुई है।

डु प्लेसिस और गायकवाड़ ने पिछले कुछ मैचों में टीम को शानदार शुरुआत दिलाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। इन दोनों के लिए ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह के सामने अपनी बेहतरीन फॉर्म बनाए रखना चुनौती होगी। बोल्ट और बुमराह डेथ ओवरों में भी कारगर साबित हुए हैं। 

टीमें 

मुंबई इंडियंस :
रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्को जानसेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, युधवीर सिंह।


चेन्नई सपुरकिंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी नगिदी, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन, आर साई किशोर, मोइन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed