फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2021 dc vs kkr playing 11 team prediction delhi capitals vs kolkata knight riders eoin morgan vs rishabh Pant in Ahmedabad these players can get chance

DC vs KKR Playing 11: अहमदाबाद में अनुभवी मोर्गन के सामने युवा पंत, दोनों टीमों में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Thu, 29 Apr 2021 06:16 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 29 Apr 2021 06:16 PM IST
सार

आईपीएल 2021 में जहां एक ओर दिल्ली की टीम 6 मुकाबलों में से 4 मुकाबले जीते हैं। वहीं, दूसरी ओर केकेआर अपने खेले गए 6 मुकाबलों में से 2 मैच ही जीत पाई है।

विज्ञापन
ipl 2021 dc vs kkr playing 11 team prediction delhi capitals vs kolkata knight riders eoin morgan vs rishabh Pant in Ahmedabad these players can get chance
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2021 का रोमांच अब धीरे-धीरे चरम पर आ रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी मुकाबला जबरदस्त होगा, जब अनुभवी कप्तान मोर्गन को सामने युवा पंत होंगे। आईपीएल 2021 में जहां एक ओर दिल्ली की टीम 6 मुकाबलों में से 4 मुकाबले जीते हैं। वहीं, दूसरी ओर केकेआर अपने खेले गए 6 मुकाबलों में से 2 मैच ही जीत पाई है। हालांकि, सीजन में खेले गए अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को पांच विकेट से मात दी। वहीं, दूसरी तरफ रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को बंगलूरू के खिलाफ एक रन से हार का मुंह देखना पड़ा था। 

विज्ञापन


कोलकाता vs दिल्ली, कौन होगा किस पर हावी?
अहमदाबाद के मैदान पर जब एक तरफ दिल्ली के धुरंधर तो दूसरी तरफ कोलकाता के शेर होंगे तो मुकाबला शानदार होगा। आईपीएल में दिल्ली और कोलकाता के बीच अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 14 मुकाबले कोलकाता ने अपने नाम किए हैं तो 11 मुकाबलों में दिल्ली ने जीत दर्ज की है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। पिछले सीजन आईपीएल में दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मुकाबलों में से एक में दिल्ली ने बाजी मारी थी तो एक मुकाबला कोलकाता ने अपने नाम किया था। आंकड़ों में कोलकाता दिल्ली पर भारी दिख रही है। 
विज्ञापन


आईपीएल 2021 में दिल्ली का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है और दिल्ली की टीम इसे जारी रखना चाहेगी। आईपीएल 2021 में इस वक्त दिल्ली की टीम अपने खेले गए 6 मुकाबलों में से 4 मुकाबले जीत कर 8 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं, कोलकाता की टीम ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जिसके बाद अंक तालिका में वह इस वक्त पांचवें स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11 
दिल्ली कैपिटल्स:
पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद भी दिल्ली की टीम प्लेइंग 11 में कोई बदलाव करती नजर नहीं आ रही है। टीम में ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ,  शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, आवेश खान और ईशांत शर्मा खेल सकते हैं। 


कोलकाता नाइट राइडर्स: पिछले मुकाबले में मिली जीत के बाद केकेआर की टीम प्लेइंग 11 से कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी। टीम में इयॉन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नीतीश राणा, सुनील नारायण, आंद्रे रसल, राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed