फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: CSK vs KKR Fantasy11 dream11 prediction Playing-11 prediction head to head Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders

CSK Vs KKR Fantasy-11: दोनों टीमों के पास मैच जिताने वाले ऑलराउंडर्स मौजूद, वेंकटेश और ऋतुराज भी कर सकते हैं कमाल

Sun, 26 Sep 2021 09:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Sep 2021 09:33 AM IST
सार

NOTE: सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।

विज्ञापन
IPL 2021: CSK vs KKR Fantasy11 dream11 prediction Playing-11 prediction head to head Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 38वें मैच में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मैच अबू धाबी में खेला जाएगा। दूसरे फेज में इस मैदान पर अब तक तीन मैच हुए हैं। इसमें से दो मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम (नौ और सात विकेट से) और एक मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है। ऐसे में शीर्ष क्रम अच्छे अंक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन


चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि फैंटेसी क्रिकेट में यहां की परिस्थितियों के मुताबिक अच्छी फैंटेसी-11 टीम क्या हो सकती है...

विकेटकीपर

दोनों टीमों के पास दिग्गज विकेटकीपर हैं। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी की तुलना में दिनेश कार्तिक बेहतर लय में हैं। साथ ही धोनी बैटिंग ऑर्डर में काफी नीचे आते हैं। ऐसे में कार्तिक का चुनाव अच्छा फैसला साबित हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाज

चार बल्लेबाजों का चुनाव कर सकते हैं। कोलकाता का टॉप ऑर्डर अच्छी लय में है। वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी टीम में लिए जा सकते हैं। आप चाहें तो इन दोनों में से किसी एक को शुभमन गिल के साथ रिप्लेस भी कर सकते हैं। चेन्नई से ऋतुराज गायकवाड़ और अंबाती रायुडू और फाफ डुप्लेसिस में से किसी एक को चुना जा सकता है।
 
विज्ञापन

ऑलराउंडर्स

ऑलराउंडर के तौर पर चेन्नई की ओर से ड्वेन ब्रावो और आंद्रे रसेल को शामिल किया जा सकता है। जडेजा भी कमाल दिखा सकते हैं, लेकिन वे बल्लेबाजी में काफी नीचे आते हैं। वहीं, मोईन अली टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में वे अच्छे अंक दिला सकते हैं।

गेंदबाज

दीपक चाहर नई गेंद से विकेट टेकर साबित हो सकते हैं। केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को फैंटेसी टीम में शामिल करना अच्छा फैसला हो सकता है। इसके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन और जोश हेजलवुड में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है।

कप्तान

टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों और ऑलराउंडर्स में से किन्हीं दो को कप्तान-उपकप्तान के रूप में चुना जा सकता है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

चेन्नई सुपरकिंग्स: फाफ डूप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।
कोलकाता नाइटराइडर्स: वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।

फैंटेसी-XI के लिए टीम
विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक
बल्लेबाज: वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू/फाफ डुप्लेसिस
ऑलराउंडर: ड्वेन ब्रावो, आंद्रे रसेल, मोईन अली
गेंदबाज: दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती, लॉकी फर्ग्यूसन/जोश हेजलवुड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed