{"_id":"616644b38ebc3e62927c493d","slug":"ipl-2021-brian-lara-says-fast-bowler-kagiso-rabada-not-in-rhythm-is-a-matter-of-concern-for-delhi-capitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: ब्रायन लारा ने कहा- तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा का लय में न होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता का विषय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: ब्रायन लारा ने कहा- तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा का लय में न होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता का विषय
Wed, 13 Oct 2021 08:00 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 13 Oct 2021 08:00 AM IST
सार
पूर्व बल्लेबाज लारा ने कहा, तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा एक शानदार प्रतिभा है। उन्होंने फाइनल्स में पहुंचने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई, उन्होंने धीमी गेंदों के साथ बीच और आखिरी के ओवरों में बहुत सारे विकेट हासिल किए है लेकिन पिछले कुछ मैचों से वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
कागिसो रबाडा
- फोटो : PTI
विस्तार
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स के दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा का लय में नहीं होना टीम के लिए आईपीएल के नॉकआउट चरण में चिंता की बात है। पिछले सत्र में टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रबादा मौजूदा सत्र में उस लय को दोहराने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
बायें हाथ के पूर्व बल्लेबाज लारा ने कहा, ‘हां (रबाडा का लय में नहीं होना चिंताजनक है), वह एक शानदार प्रतिभा है। उन्होंने फाइनल्स (शीर्ष चार टीमों) में पहुंचने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई, उन्होंने धीमी गेंदों के साथ बीच और आखिरी के ओवरों में बहुत सारे विकेट हासिल किए है लेकिन पिछले कुछ मैचों से वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।’
विज्ञापन
रबादा ने हालांकि पिछले चार मैचों में एक भी विकेट नहीं लिया है। लारा ने कहा, ‘इससे टीम को थोड़ी चिंता हो रही होगी। मुझे लगता है कि दिल्ली की टीम रबादा को फिर से लय हासिल करते देखना पसंद करेगी।’
विज्ञापन