आईपीएल के 14वें सत्र के लिए गुरुवार को चेन्नई में मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो गई। इस दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी। इसमें एक बार फिर से सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की लगी। पंजाब किंग्स (किंग्स इलेवन पंजाब) द्वारा रिलीज किए जाने के बाद मैक्सवेल ने इस बार अपनी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखी थी।
IPL 2021 Auction: ग्लेन मैक्सवेल के लिए फ्रैंचाइजियों में मची होड़, 14 करोड़ से अधिक में RCB ने खरीदा
उनके लिए यहां सबसे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने बोली लगाई। लेकिन उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स में उन्हें लेने के लिए होड़ लगी। आखिरकार मैक्सवेल को विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। बता दें कि पंजाब ने मैक्सवेल को 10 करोड़ 75 लाख में रिलीज किया था।
Base Price - INR 2 Crore
Sold for - INR 14.25 Crore@Gmaxi_32 heads to @RCBTweets after a fierce bidding war. 😎🔥 @Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/XKpJrlG5Cc
बात करें मैक्सवेल के आईपीएल करियर की तो उन्होंने इस टी-20 लीग में 2012 में पहली बार हिस्सा लिया था। इसके बाद वे 2019 को छोड़कर हर सत्र का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने यहां 82 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 22 की औसत और 154 की स्ट्राइक रेट से 1505 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 19 विकेट भी हासिल किए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार ऑलराउंडर ने हालांकि किसी भी सीजन में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। बावजूद इसके अपनी छवि की वजह से वे हर बार बड़ी रकम हासिल करने में सफल रहते हैं। मैक्सवेल ने यूएई में खेले गए 13वें सत्र में बेहद निराशानजक प्रदर्शन किया था। उन्होंने पूरे सीजन में 13 मुकाबले खेले थे लेकिन 15 की औसत और 101 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए थे और तीन विकेट हासिल किए थे। मैक्सवेल पूरे सत्र में एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे।