{"_id":"5f83d47e8ebc3e9bc3696265","slug":"ipl-2020-virat-kohli-opened-the-secret-on-returning-to-form-told-how-he-returned-to-rhythm-due-to-jasprit-bumrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: फॉर्म में लौटने पर विराट ने खोला राज, बताया कैसे बुमराह की वजह से लय में लौटे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: फॉर्म में लौटने पर विराट ने खोला राज, बताया कैसे बुमराह की वजह से लय में लौटे
Mon, 12 Oct 2020 09:28 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 12 Oct 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली आईपीएल के 13वें सीजन के शुरुआती मुकाबलों में अपनी फॉर्म को लेकर जूझते नजर आए थे। वे तीन मुकाबले में मात्र 18 रन ही बना पाए थे। इसे लेकर उनकी आलोचना भी शुरू हो गई थी। हालांकि उसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की और 53 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली। विराट ने इसके बाद 43 और 90 रनों की शानदार पारियां खेली।
विज्ञापन
विराट ने अपनी फॉर्म को लेकर शुरुआती दबाव की बात को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि शुरुआती मैचों में उन्होंने खुद पर काफी दबाव बना दिया था लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर तक चले मैच से उनकी मानसिकता बदली जिससे उन्हें फार्म में वापसी करने में मदद मिली।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान ने कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर में जसप्रीत बुमराह पर पुल शॉट लगाने से वह खुलकर खेलने के लिए प्रेरित हुए। कोहली ने चेन्नई के खिलाफ 90 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद कहा, ‘मैं शुरूआती मैचों में खुद पर कुछ ज्यादा ही दबाव बना रहा था। जब आप खुद पर ज्यादा ही बोझ डालना शुरू कर देते हैं तो आप खिलाड़ी के तौर पर योगदान नहीं कर पाते और आपकी टीम को भी आपके योगदान की जरूरत होती है। सुपर ओवर वाले मैच ने सचमुच मेरी सोच बदल दी, इसके बाद मैं अभ्यास और अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाने लगा।’
विज्ञापन