फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Virat kohli on the seventh sky with a huge win against KKR, said - we have plans A, B and C all three

IPL 2020: KKR के खिलाफ विशाल जीत से सातवें आसमान पर विराट, कहा -हमारे पास प्लान ए, बी और सी तीनों

Thu, 22 Oct 2020 07:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 22 Oct 2020 07:26 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Virat kohli on the seventh sky with a huge win against KKR, said - we have plans A, B and C all three
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : @IPL

विराट कोहली की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम दस में से सात मुकाबले जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। बुधवार को अबू धाबी में कोलकाता को पटखनी देने के बाद विराट काफी खुश हैं। केकेआर को आठ विकेट से हराने के बाद विराट ने टीम की तारीफ की और अपनी प्लानिंग पर बात की। उन्होंने मैच के बाद यहां कहा कि उनकी टीम ने इस बार हर तरह की परिस्थिति के लिए रणनीति तैयार कर रखी है और यही कारण है उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर की जगह मोहम्मद सिराज को नई गेंद सौंपी।

विज्ञापन


कोहली की यह रणनीति कारगर साबित हुई। सिराज ने चार ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट लिए। केकेआर आठ विकेट पर 84 रन ही बना पाई। आरसीबी ने 13.3 ओवर में लक्ष्य हासिल करके आईपीएल 2020 में अपनी स्थिति मजबूत की।
विज्ञापन


कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘मैं वाशी (सुंदर) को नई गेंद सौंपने की सोच रहा था। टॉस गंवाना अच्छा रहा क्योंकि हम भी पहले बल्लेबाजी करते। हमारी रणनीति वाशी और मौरिस से गेंदबाजी का आगाज करवाना था लेकिन तब हमने मौरिस और सिराज को नई गेंद सौंपने का फैसला किया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘टीम प्रबंधन ने ऐसी संस्कृति तैयार की है जहां सटीक रणनीति होती है। हमारे पास प्लान ए, प्लान बी और प्लान सी होता है। हमें इस रणनीति पर अमल करना होता है। हमने नीलामी में भी कुछ चीजें की थी जिसका फायदा मिल रहा है। आपके पास सभी योजनाएं होती है लेकिन आपको अपने खिलाड़ियों पर विश्वास होना चाहिए।’

कोहली ने मौरिस और सिराज की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘मौरिस जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है। वह ऐसा खिलाड़ी है जो नेतृत्व करना चाहता है। वह ऊर्जावान है। वह गेंद से, बल्ले से और क्षेत्ररक्षण में योगदान दे सकता है।’ 


कोहली ने कहा, ‘सिराज के लिए पिछला साल मुश्किल रहा और उसकी काफी आलोचना हुई। इस बार उसने कड़ी मेहनत की और वह नेट्स पर भी अच्छी गेंदबाजी कर रहा था। अब उसके परिणाम नजर आ रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed